शराब पीकर आने वाले पर हजार रुपए आर्थिक दंण्ड

देहरादून  - यह युवा शक्ति क्षेत्र में शराब उन्मूलन के लिए प्रयास रत होकर क्षेत्र का और नाम रोशन करेंगी। प्रस्ताव के आधार पर गांव में कोई शराब की बिक्री नहीं करेंगे। बाहर से शराब पीकर आने वाले पर हजार रुपए आर्थिक दंण्ड रखा गया है।



राजेश रावत के संदेश को पढ़कर एक आलौकिक आनंद की अनुभूति हुई कि विकास क्षेत्र बीरोंखाल के अंतर्गत ग्रामसभा भाकंण्ड  पट्टी साबली पत्रालय वेदीखाल के युवाओं जिसमें जसपाल सिंह नेगी , गांव की मातृशक्ति महिला मंगल दल, भूतपूर्व प्रधान एवं नव निर्वाचित प्रधान एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा शराब  की बिक्री और निर्माण पर प्रतिबंध लगा कर एक अनूठा उदाहरण क्षेत्र में ही नहीं सम्पूर्ण उत्तराखंड के शराब निर्माताओं को दिया है।


 इस सराहनीय कार्य से कई घरों को बचाया है।जिसकी बाटजोहते हुए  चार दशक से भी अधिक समय हो गया था। इस पुरानी बीमारी के अंत के लिए अभी क्षेत्र में जागरूकता और प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। गांव की युवा शक्ति को यदि बेकारी बेरोजगारी और रोगग्रस्त होने से बचाना है तो इस शराबी नामक राक्षस से मुक्त करना होगा। यह युवा शक्ति क्षेत्र में शराब उन्मूलन के लिए प्रयास रत होकर क्षेत्र का और नाम रोशन करेंगी। प्रस्ताव के आधार पर गांव में कोई शराब की बिक्री नहीं करेंगे। बाहर से शराब पीकर आने वाले पर हजार रुपए आर्थिक दंण्ड रखा गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास