शेमारू टीवी पर देवों के देव ... महादेव में विनायक से गणेश तक की यात्रा देखें

नयी दिल्ली -  शेमारू टीवी अपने सभी दर्शकों का सबसे पसंदीदा हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (जीईसी) बन गया है। चैनल को बहुत कम समय में ही दर्शकों से काफी सराहना मिली है। चैनल ने विनायक के जन्म और विनायक (महादेव और पार्वती के पुत्र) से गणेश (महादेव और पार्वती के हाथी के सिर वाले पुत्र) बनने तक की रोमांचक यात्रा को प्रसारित करने का निर्णय लिया है। भगवान गणेश के रूपांतरण और कहानी के पीछे के पौराणिक महत्व को शेमारू टीवी अपने चर्चित शो देवों के देव ... महादेवमें 24 अगस्त से 28 अगस्त तक हर दिन 7:30शाम से 8:30 बजे रात के बीच दिखायेगा।



इस साल गणपति उत्सव घरेलू जश्‍न और भव्यता के साथ अलग तरह से मनाये जाने वाले हैं। शेमारू टीवी अपने सभी भक्तों और प्रशंसकों के लिए भगवान गणेश की सुंदर यात्रा का प्रदर्शन करके उत्सव में अपना योगदान देगा। शेमारू टीवी उन दिलचस्‍प घटनाओं को भी दिखायेगा, जिनके कारण महादेव को अपने पुत्र का सिर काटना पड़ा और शो में यह भी दिखाया जायेगा कि कैसे भगवान गणेश के मन में मोदक के लिए शाश्वत प्रेम पैदा हुआ और कैसे चूहा, क्रौंच, उनका वाहन बना। इसके साथ ही भगवान गणेश से जुड़ीं कई अन्‍य दिलचस्‍प घटनाएं भी दिखाई जायेंगी।


भारतीय पौराणिक कथाओंका आधार बनाने वाली तथा आध्यात्मिकता और भक्ति का सार बताने वाली कथाओं के साथ त्यौहार का आनंद लेने के लिए श्रोता शेमारू टीवी देख सकते हैं। विशेष रूप से लॉकडाउन के समय में, जहां सार्वजनिक समारोह प्रतिबंधित हैंतथा भक्तों को घर में रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है, शेमारू टीवी ने उत्‍सव को आपके दरवाजे पर ला दिया है। अब दर्शकों के पास घर में रहने और परिवार के साथ मनोरंजन करने का एक दिलचस्‍प कारण मौजूद है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार