आज़मगढ़ : दलितों पर हमले को हुए 15 दिन से अधिक,नहीं हुई अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश ,आज़मगढ़ के रौनापर थाने के ठीक बगल में पिछले 15 दिन पहले सवर्णों ने किया दलित समुदाय पर हमला जिसकी सूचना फ़ोन द्वारा मिलने पर रिहाई मंच ने रौनापार गांव का दौरा किया. पीड़ित परिवार से मुलाकात की. प्रतिनिधि मंडल में रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव, उमेश कुमार, अवधेश यादव और महेश कुमार शामिल रहे.



प्रतिनिधि मंडल को पीड़ित परिवार के मुखिया सुरेश ने बताया कि उनका बेटा रोहन रौनपार के बिलरियागंज रोड पर स्थित सुधीक्षा अस्पताल पर सोने के लिये जा रहा था तभी पिंटू सिंह के लड़के उसे रास्ते में रोके और पूछे यहां क्यों घूम रहा है. बताने पर की सोने जा रहा हूँ तो उनलोगों ने कहा कि वापस जा और कहते हुए हाथ मोड़कर मारने लगे और कहने लगे कि बुला अपने बाप को कहते हुए घर आ गए और सुरेश पर हॉकी एवं डंडे से हमला कर दिया. बीच बचाव करने गई उनकी बीवी आशा देवी और माँ रामवती को भी मारने लगे जिसमे उनकी माँ जो कि बुजुर्ग महिला है को गंभीर चोटें आई साथ ही साथ आशादेवी और सुरेश भी घायल हो गए.


घटना रौनापार थाना के ठीक बगल की है. जिस रास्ते पर रोहन को सवर्णों द्वारा पीटा जाता है वह थाने के गेट के ठीक सामने है, फिर भी इन कानून के कर्मचारियों को कुछ नहीं पता चलता है. यह साफ-साफ दर्शाता है कि हमलावरों के साथ-साथ थाने की पुलिस भी इस मामले में हमलावरों को संरक्षण दे रही है. अगर ऐसा नहीं है तो जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दे. वही गांव वालों ने बताया कि घटना में शिवम सिंह पुत्र पिंटू सिंह, शुभम सिंह पुत्र पिंटू सिंह, वसंत, प्रशांत, बलजीत पुत्र उदई सिंह, बल्लू, प्रवेश सिंह, विपिन और जनार्दन सिंह शामिल थे जैसे ही गांव वाले आए सभी भाग खड़े हुए.


रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने परिवार के सभी सदस्यों को कहा कि वे परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार