बीएसडीयू जयपुर ने मौजूदा और नए छात्रों के लिए 100 फीसदी शुल्क माफी की घोषणा की

जयपुर - भारतीय स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी (बीएसडीयू) जयपुर की स्पाॅन्सर बाॅडी राजेंद्र और उर्सुला जोशी चैरिटेबल ट्रस्ट (आरयूजेसीटी) ने सत्र 2020-21 के लिए बी. वोक और एम. वोक कार्यक्रमों में नामांकित विश्वविद्यालय के सभी मौजूदा छात्रों के लिए ट्यूशन फीस माफी की घोषणा की है।




 

बीएसडीयू के प्रेसिडेंट डॉ. अचिन्त्य चैधरी  संकट के इस दौर में राजेंद्र और उर्सुला जोशी चैरिटेबल ट्रस्ट के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि हालांकि भारत के पास दुनिया के कुछ बहुत अच्छे शैक्षणिक संस्थान हैं, लेकिन पिछले कुछ दशकों से कुछ खास बदलाव नहीं आया है। उन्होंने आगे कहा कि ट्यूशन फीस में माफी, निश्चित रूप से इच्छुक छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी, साथ ही उनके माता-पिता को भी सहारा मिलेगा जो कोविड-19 के चलते आर्थिक समस्याआंे से जूझ रहे हैं।












 

बीएसडीयू ने कहा कि विश्वविद्यालय ने नया प्रवेश लेने वाले बी.वोक के ऐसे छात्रों के लिए 100 फीसदी ट्यूशन फीस माफी नीति को भी आगे बढ़ाया है, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय रुपए चार लाख से अधिक नहीं है। छात्रों द्वारा जिन वित्तीय कठिनाइयों का सामना किया जा रहा है, उन्हें देखते हुए बीएसडीयू ने यह निर्णय किया है। इस तरह उन समस्त छात्रों को बेहद आसानी रहेगी, जो न केवल व्यावहारिक प्रशिक्षण से दूर हैं बल्कि उनमें से कुछ की पढ़ाई बंद होने के कगार पर पहुंच गई है, क्योंकि उनके माता-पिता वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं।













कोविड-19 महामारी ने दुनियाभर में लोगों की जिंदगी पर विभिन्न रूपों में गंभीर प्रभाव डाला है। संकट के इस समय में नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी 2020 एक उम्मीद की किरण है, जो व्यावसायिक शिक्षा और शिक्षुता की भूमिका को प्रमुखता में लाएगी और इस तरह उपयुक्त कौशल विकास की प्रक्रिया के माध्यम से छात्रों की उच्च रोजगार सुनिश्चित करेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की इस परिवर्तनकारी पहल का समर्थन करते हुए और स्वर्गीय डॉ. आरके जोशी और श्रीमती उर्सुला जोशी के सपनों को पूरा करने के लिए, आरयूजेसीटी और बीएसडीयू ने वंचितों तक पहुंचने का बीड़ा उठाया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा