श्रीमती एवं श्री खुशहाल सिंह पयाल स्मृति सम्मान 2020 हेतु गद्य रचनाएँ आमंत्रित

नयी दिल्ली - प्रणेता साहित्य संस्थान द्वारा श्रीमती एवं श्री खुशहाल सिंह पयाल स्मृति सम्मान 2020 हेतु जनवरी 2017 से 31 अगस्त 2020 तक प्रकाशित सभी गद्य रचनाओं की कृति आमंत्रित हैं I



1. रचनाएँ गद्य के किसी भी रूप (कथा, लघुकथा, उपन्यास, यात्रा-वृत्तांत, नाटक,एकांकी, निबन्ध) में हो सकती हैं। 2. उपरोक्त कथित अंतराल मे प्रकाशित गद्य- कृति एक से अधिक भी भेजी जा सकती हैं I 3. पुरस्कार प्राप्ति हेतु रचनाकार की उपस्थिति अनिवार्य है I 4. पुरस्कृत रचनाकार को प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100/- व द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1500 और तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100  धनराशि,अंग वस्त्र तथा सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा।


5. दिल्ली या दिल्ली से बाहर के रचनाकारों को किसी प्रकार का यात्रा-भत्ता एवं निवास-स्थान उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा I6. प्रत्येक कृति की दो प्रतियों के साथ, साहित्यकार का साहित्यिक परिचय, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ  पुस्तक के साथ भेजना
अनिवार्य है I 7. प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2020 है।


प्रविष्टि भेजने का स्थान –
महासचिव
प्रणेता साहित्य संस्थान
1654 - टाइप 4
दिल्ली आवासीय परिसर
गुलाबी बाग़
दिल्ली-7


महासचिव
एस जी एस सिसोदिया
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें-
9868917588, 
pranetadelhi.india@gmail.com


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा