विभिन्न बोलियों की ऐसी गंगा बही कि सब उसमें डूबते-उतरते गए

नयी दिल्ली - हिंदी दिवस के उपलक्ष में विश्व मैत्री मंच की दिल्ली इकाई द्वारा ऑनलाइन बहुभाषी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष डाॅ भावना शुक्ला और मुख्य अतिथि सरोज गुप्ता थी। अर्चना पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद सुषमा भंडारी ने राजस्थानी सरस्वती वंदना सुमधुर स्वर में गाई।



इस अवसर पर संतोष श्रीवास्तव ने अपने स्वागत भाषण में संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि " संस्था उन प्रतिभागीयो को मंच प्रदान करने का प्रयत्न करता है जिन्हें ये अवसर प्राप्त नही होता।


इसके उपरान्त सुषमा के कुशल संचालन में संतोष श्रीवास्तव,डाॅ शुभ्रा,नीलम दुग्गल,वीणा अग्रवाल,डाॅ दुर्गा सिन्हा ,डाॅ भावना शुक्ला,सुरेखा जैन ,डाॅ सरोज गुप्ता,शकुन्तला ,पूनम गुप्ता,वंदना,पुष्पा सिन्हा ,डाॅ कल्पना पांडेय, राधा गोयल ,अंजू जैमिनी ,शारदा मितल ,अर्चना पांडेय आदि ने हिन्दी ,पहाड़ी ,पंजाबी,मारवाड़ी,भोजपुरीआदि भाषाओं में काव्य पाठ करके सबका मन मोह लिया।
अध्यक्ष भावना शुक्ला ने अपने उदबोधन में कहा कि ," ज्येष्ठा हिन्दी वंचिता देती है धिक्कार
आजादी के बाद भी मिला नही अधिकार"


मुख्य अतिथि सरोज गुप्ता जी ने कहा कि ," हिन्दी के अतिरिक्त भी दूसरी भाषाओं की कविताएँ सुनकर मन आत्मविभोर  हो गया"। संतोष श्रीवास्तव ने आभार एवं समापन किया और कहा कि," विभिन्न बोलियों की ऐसी गंगा बही कि सब उसमें डूबते-उतरते गए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार