व्हर्लपूल का ऑल-इन-वन कन्वेक्शन माईक्रोवेव ओवन एक प्रोफेशनल की तरह कुक करें

नयी दिल्ली । दुनिया की अग्रणी किचन एवं लॉन्ड्री होम अप्लायंसेस कंपनी, व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन की सब्सिडियरी, व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने कन्वेक्शन माईक्रोवेव ओवन की ऑल-न्यू मैजीकुकप्रो श्रृंखला लॉन्च की है। ग्राहकों का काम आसान बनाने के लिए ये ऑल-इन-वन माईक्रोवेव आपको 7 कुकिंग मोड, मल्टी-हीट टेक्नॉलॉजी एवं अनेक बेहतरीन विशेषताओं के साथ एक प्रोफेशनल की भांति कुक करने में मदद करते हैं।



क्रिस्पिंग से लेकर बेकिंग तक, ड्राई रोस्टिंग से लेकर ग्रिलिंग तक, स्टीमिंग से लेकर जीरो ऑईल कुकिंग एवं ब्राउनिंग तक मैजीकुकप्रो श्रृंखला की उन्नत टेक्नॉलॉजी एवं केयर पर केंद्रित प्रस्तुतियां कुकिंग को सुविधाजनक, प्रभावशाली और सेहतमंद बनाती हैं। मल्टीहीट टेक्नॉलॉजीः व्हर्लपूल के माईक्रोवेव ओवन के साथ विभिन्न स्टाईल की कुकिंग का आनंद लीजिए। इसकी मल्टीहीट टेक्नॉलॉजी में हीट के 7 अलग-अलग मोड हैं,


जो आपको एक ही अप्लायंस में बेक, ग्रिल, शैलो फ्राई, स्टीम आदि करने में मदद करेंगे। जीरो ऑईल कुकिंग के साथ बेफिक्र होकर खाएं: अपने पसंदीदा व्यंजन जीरो ऑईल में बनाकर अपनी सेहत की चिंता छोड़ दें। 230 डिग्री तक तंदूर हीटरः अपनी पसंदीदा तंदूरी रेसिपी सुगमता से बनाएं। 300 तक ऑटो कुक मेन्यूः प्रि-प्रोग्राम्ड मेन्यू द्वारा अपने घर बैठे अनेक विदेशी व्यंजनों का आनंद लें।


 केजी सिंह,वाईस प्रेसिडेंट-मार्केटिंग,व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने कहा,‘व्हर्लपूल में हम ग्राहकों की निरंतर विकसित होती मांग और बदलती जीवनशैली के साथ चलने में यकीन रखते हैं। आज के युग में आत्मनिर्भर घर बनाने का रूझान बढ़ रहा है और ग्राहक आत्मविश्वास के साथ अपने निर्णय ले रहे हैं। कोविड-19 के बाद माईक्रोवेव की श्रेणी ने दहाई के आंकड़े में वृद्धि की है और कन्वेक्शन की श्रेणी इस सेगमेंट में 70 प्रतिशत के हिस्से के साथ उद्योग में अपना वर्चस्व बनाए हुए है। हमारे कन्वेक्शन पोर्टफोलियो में मैजिककुकप्रो में 7 कुकिंग मोड और 300 तक रेसिपी हैं, जो आपके व्यंजनों को आसानी व प्रोफेशनल तरीके से बनाने में मदद करेंगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा