राजस्व मंत्री रामलाल जाट एवं ऊर्जा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी द्वारा जनसुनवाई की जायेगी

० संवाददाता द्वारा ० 

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर 04 जुलाई से राजस्थान मंत्रीमण्डल के सदस्यगण द्वारा सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को जनसुनवाई की जायेगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों एवं अभ्यावेदनों का रिकॉर्ड रखा जायेगा तथा प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी मंत्रीगणों से प्राप्त की जायेगी।

 प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने निर्देश प्रदान किये हैं कि जनसुनवाई में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों की परिवेदनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जाकर आमजन को राहत प्रदान की जाये।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 04 जुलाई को राजस्व मंत्री रामलाल जाट एवं ऊर्जा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी द्वारा जनसुनवाई की जायेगी। मंगलवार, दिनांक 05 जुलाई को सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं परिवहन राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला द्वारा जनसुनवाई की जायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास