व्यक्ति अपनी निवेश यात्रा के दौरान कई उतार-चढ़ावों से गुजरता है

 योगेश भट्ट ० 

नयी दिल्ली
- जल्दीनिवेश शुरू करने के लिए स्मार्ट विकल्पों को अपनायें एक व्यक्ति अपनी निवेश यात्रा के दौरान कई उतार-चढ़ावों से गुजरता है। जोखिम और निवेश को लेकर हर व्यक्ति की धारणा दूसरे से अलग होती है। निवेशको लेकर विभिन्न दृष्टिकोण (जैसे वैल्यू और ग्रोथ निवेश)हैं, जिसे एक निवेशक बाजार की स्थितियों और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं केआधार पर अपना सकता है। हालांकि इन सबके बीच एक मंत्र जिसने सभी प्रकार के निवेशकोंके लिए बेहतर काम किया है, वह है निवेश की यात्रा को जल्द सेजल्द शुरू करना। भारत उभरते बाजारों में से एक है और यहां युवाओं की उच्‍चआबादी निवास करती है। इसे देखते हुए, भारत में पिछले कुछ वर्षोंमें युवा निवेशकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 

नए जमाने की ब्रोकरेजकंपनियों के मुताबिक, पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों में से 70% से अधिक (उनके साथ जुड़े)30 साल से कम उम्र के हैं। इस बात के अलग-अलग कारण हैं जो यह बताते हैं कि क्योंबुद्धिमान निवेशक विकल्पों को अपनाकर जल्दी शुरुआत करना सबसे अच्छा काम है ताकिकोई व्यक्ति अपने पोर्टफोलियो पर सर्वाधिक रिटर्न अर्जित कर सकता है। यहां कुछ टिप्स बताए गए हैं, जो कम उम्र से निवेश को प्रोत्साहितकरती हैं: चक्रवृद्धिका फायदा किसी भी निजी निवेशक को शुरुआती निवेश से मिलने वाले पहले लाभोंमें से एक'चक्रवृद्धि प्रभाव' है। सीधे शब्दों में कहेंतो चक्रवृद्धि प्रभाव का मतलब किसी निवेश की उच्च रिटर्न अर्जित करने की क्षमता सेहै क्योंकि एक वर्ष के ब्याज/लाभांश को शुरुआती कोष में फिरसे निवेश किया जा सकता है। इसलिए, किसी लक्ष्य को प्राप्त करनेके लिए निवेश में देरी करने का मतलब केवल यह होगा कि निवेशक को प्रति माह काफी राशिखर्च करनी पड़ सकती है। 

यह सेवानिवृत्ति योजना के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जबकोई निवेशक मासिक या वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर अर्जित करने के लिएएक व्यवस्थित निवेश योजना या एसआईपी बनाताहै। इस मामले में, जल्दी की गई शुरुआत हमेशा एक उच्च रिटर्न(और पूंजी) के साथ समाप्त होगी। अधिकजोखिम लेने की क्षमताकई अध्ययनों से इस बात की पुष्टि होती है कि उम्रबढ़ने के साथ एक निवेशक की जोखिम लेने की क्षमता कम हो जाती है। इसके अलावा,उच्च जोखिम अक्सर निवेश पर अधिक रिटर्न की उम्मीद से जुड़ा होता है।जब कोई निवेशक जल्दी शुरू करता है, तो जोखिम लेने की क्षमता अधिकहोती है; इसलिए, मल्टी-बैगर स्टॉक में निवेश किया जा सकता है, और निवेश केलिए विभिन्न अपरंपरागत क्षेत्रों का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा, कम जिम्मेदारियों के साथ एक निवेशक सीमित प्रारंभिक निवेशों से अच्छे रिटर्नके लिए इक्विटी या यहां तक कि एफएंडओ में ट्रेडिंग कर उच्च जोखिम उठाने के लिएतैयार हो सकता है।

 कॅरियर की तरक्की के शुरुआती वर्षों के दौरान बचत और निवेश की आदतोंमें सुधारस्टॉक मार्केट सिक्युरिटीज जैसे इक्विटी शेयर और बॉन्ड में व्यवस्थितया एकमुश्त निवेश शुरू करने से उन युवाओं में बचत की स्मार्ट आदत पैदा हो सकती है जिन्होंनेहाल ही में कमाई शुरू की है। पहली बार कमाने वालों को पहली बार अपने बैंक खातों मेंनियमित रूप से धन की आमद को लेकर खुशी होती है। लेकिन निवेश को जल्दी शुरू करने सेनकदी प्रवाह को प्रभावी रूप से व्यवस्थित करने में मदद मिलती है और आप गैरप्राथमिकता वाली वस्तुओं पर खर्च करने से बच जाते हैं। घर या कार खरीदने और उच्च शिक्षाकी योजना बनाने जैसे दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उचित वित्तीय योजनामहत्वपूर्ण है। निवेश यात्रा की शुरुआत में यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है किआम तौर पर जीवन के बाद के चरण में आने वाली चुनौतियों को कम किया जाता है। व्यवस्थित और छोटे आकार के निवेशजब कोई व्यक्ति लंबी अवधि के निवेश के लिए योजना बनाता है तोप्रति माह या प्रति हफ्ते निवेश की जाने वाली राशि छोटी होती है और यह निवेशकों कीसहूलियत के मुताबिक होती है।

 निवेशक के दिमाग में तात्कालिकता का समग्र स्तर सीमितहोता है और वह उसी के मुताबिक समझदारी से भरा निर्णय लेता है। निवेशक बाजार में कममात्रा में व्यवस्थित निवेश कर समान लक्ष्यों को पहले हासिल कर सकता है। शुरुआती निवेशहमेशा लंबी अवधि में फायदेमंद होती है। सारांशवैसे जो निवेशक जल्द ही निवेश की यात्रा शुरू करते हैं, वे परिष्कृतउपकरणों का इस्तेमाल कर बाजार का व्यापक विश्लेषण कर सकते हैं, जो मौलिक औरद्वितीयक अनुसंधान पर आधारित होता है। किसी व्यक्ति की धारणा और आवश्यकताओं के अनुसारनिवेश करना महत्वपूर्ण है,लेकिन निवेश के लक्ष्यों को प्राप्त करने, बजटतैयार करने और परिसंपत्ति विविधीकरण की शुरुआत में जल्दी शुरुआत करना निश्चित रूपसे फायदेमंद होता है। समय-समय पर पुनर्संतुलन करना और अंततः उच्चरिटर्न का आनंद उठाना अन्य घटक हैं जो कम उम्र से निवेश शुरू करने की प्रवृत्ति कासमर्थन करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड