सात भारतीय और एक पाकिस्तान स्थित यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक

० आरिफ़ जमाल ०

नयी दिल्ली - 
ब्लॉक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट और यूआरएल~यूट्यूब चैनल का नाम ,लोकतंत्र टीवी, 23,72,27,331 व्यूज,12.90 लाख सब्सक्राइबर। यू एंड वी टीवी,14,40,03,291 व्यूज,10.20 लाख सब्सक्राइबर। एएम राजवी,,,22,78,194 व्यूज,95, 900 सब्सक्राइबर।गौरवशाली पावन मिथिलांचल,15,99,32,594 व्यूज,7 लाख सब्सक्राइबर। सीटॉप5टीएच,24,83,64,997 व्यूज,33.50 लाख सब्सक्राइबर। सरकारी अपडेट,70,41,723 व्यूज,80,900 सब्सक्राइबर। सब कुछ देखो,32,86,03,227 व्यूज,19.40 लाख सब्सक्राइबर।
न्यूज की दुनिया (पाकिस्तान स्थित) 61,69,439 व्यूज,97,000 सब्सक्राइबर। कुल114 करोड़ से अधिक व्यूज,
85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर। फेसबुक पेज, फेसबुक अकाउंट-फॉलोवर्स की संख्या,,लोकतंत्र टीवी,
3,62,495 फॉलोवर्स,,ब्लॉक किए गए कंटेंट। 
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आईटी नियम, 2021 के तहत आठ (8) यूट्यूब समाचार चैनलों, एक फेसबुक अकाउंट और दो फेसबुक पोस्ट को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं। ब्लॉक किए गए इन यूट्यूब चैनलों की कुल दर्शकों की संख्या 114 करोड़ से अधिक थी और उन्हें 85 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा सब्सक्राइब किया गया था। इनमें से कुछ यूट्यूब चैनलों द्वारा प्रसारित सामग्री (कंटेंट) का उद्देश्य भारत में विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच घृणा फैलाना था।

ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों के विभिन्न वीडियो में झूठे दावे किए गए थे। ऐसे उदाहरणों में भारत सरकार ने धार्मिक संरचनाओं को गिराने का आदेश दिया; भारत सरकार ने धार्मिक त्योहारों के उत्सव मनाने पर प्रतिबंध लगाया; भारत में धार्मिक युद्ध की घोषणा आदि जैसी फर्जी खबरें शामिल हैं। इस तरह के कंटेंट से सांप्रदायिक विद्वेष पैदा हो सकने और देश में सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ सकने की आशंका थी।
इन यूट्यूब चैनलों का इस्तेमाल भारतीय सशस्त्र बलों और जम्मू एवं कश्मीर जैसे विभिन्न विषयों पर फर्जी समाचार पोस्ट करने के लिए भी किया गया था। ऐसे कंटेंट को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं दूसरे देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के दृष्टि से पूरी तरह से गलत और संवेदनशील माना गया। मंत्रालय द्वारा ब्लॉक किए गए ऐसे कंटेंट को भारत की संप्रभुता एवं अखंडता, देश की सुरक्षा, दूसरे देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों और देश में सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक पाया गया। ब्लॉक किए गए भारतीय यूट्यूब चैनलों को फर्जी एवं सनसनीखेज थंबनेल, कुछ टीवी समाचार चैनलों के समाचार एंकरों की तस्वीरों और लोगो का उपयोग करते हुए पाया गया ताकि दर्शकों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि परोसा गया समाचार प्रामाणिक है।

मंत्रालय द्वारा ब्लॉक किए गए सभी यूट्यूब चैनल अपने वीडियो में सांप्रदायिक सदभाव, सार्वजनिक व्यवस्था और भारत के विदेश संबंधों की दृष्टि से हानिकारक फर्जी कंटेंट वाले विज्ञापन प्रसारित कर रहे थे।
इस किस्म की हरकतों को देखते हुए, मंत्रालय ने दिसंबर 2021 से 102 यूट्यूब आधारित समाचार चैनलों और कई अन्य सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार एक प्रामाणिक, भरोसेमंद और सुरक्षित ऑनलाइन समाचार मीडिया का वातावरण सुनिश्चित करने और भारत की संप्रभुता एवं अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यू एंड वी टीवी

एएम राजवी

गौरवशाली पावन मिथिलांचल

सीटॉप5टीएच

सरकारी अपडेट

न्यूज की दुनिया (पाकिस्तान स्थित)

नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में यह दावा किया गया है कि 100 करोड़ हिन्दू 40 करोड़ मुसलमानों को मार देंगेऔर यह कि मुसलमानों को पाकिस्तान या बांग्लादेश जाना चाहिए अन्यथा उनका नरसंहार कर दिया जाएगा।

नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में यह दावा किया गया है कि भारत की कुतुब मीनार मस्जिद को गिरा दिया गया है।

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
ऐसी अच्छी जानकारी देने के लिए शुक्रिया।
Unknown ने कहा…
ऐसी अच्छी जानकारी देने के लिए शुक्रिया।
Unknown ने कहा…
Esi achi jankaariya dene k liye shukriya

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत