सौंदर्य-डर्मेटोलॉजी एवं कॉस्‍मेटोलॉजी सेवा प्रदाता, कॉस्‍मोडर्मा दिल्‍ली और चेन्‍नई में विस्‍तार के लिये तैयार

० योगेश भट्ट ० 

नयी दिल्ली : भारत के प्रमुख सौंदर्य-डर्मेटोलॉजी एवं कॉस्‍मेटोलॉजी ब्राण्‍ड कॉस्‍मोडर्मा ने देश में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है। यह ब्राण्‍ड राजधानी नई दिल्‍ली में नये क्लीनिक्स खोलने जा रहा है। ब्रांड दक्षिण भारत के सांस्‍कृतिक एवं आर्थिक केन्‍द्र चेन्‍नई में भी अपने क्‍लीनिक्‍स खोलेगी जहाँ इसकी पहले से ही उपस्थिति है। सौंदर्य औषधि का वैश्विक बाजार 2020 से 2027 के बीच 9.2% की संयुक्‍त वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ बढ़ रहा है और इसलिये युवाओं के बीच सौंदर्य उत्‍पादों एवं सेवाओं की भारी मांग है। उच्‍च संभावना वाले इस बाजार में कदम रखते हुए, 
कॉस्‍मोडर्मा के अपनी तरह के पहले क्लिनिक का उद्घाटन ग्रेटर कैलाश, दिल्‍ली में किया जाएगा। इसी प्रकार, हालांकि चेन्‍नई में ब्राण्‍ड का एक क्लिनिक पहले से चल रहा है, एक नया क्लिनिक नुंगामबक्‍कम हाई रोड पर छोटाभाई सेंटर में खोला जाएगा। नये लॉन्‍च होने वाले यह क्लिनिक्‍स एलिट प्रीमियम कैटेगरी के होंगे, जहाँ विज्ञान के माध्‍यम से खूबसूरती बढ़ाने वाली अत्‍याधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी।

कॉस्‍मोडर्मा हेल्‍थकेयर प्राइवेट लिमिटेड की सीओओ एवं प्रवक्‍ता तनुष्‍का के. लाल ने कहा, “आज के ग्राहकों का रूझान कॉस्‍मेटिक से औषधीय सौंदर्य (मेडिसिनल ब्‍यूटी) पद्धतियों की ओर जा रहा है। ग्राहक धीरे-धीरे शुद्ध, क्‍लीन और डर्मेटोलॉजिस्‍ट द्वारा फॉर्मुलेट किये गये उत्‍पादों एवं सेवाओं का महत्‍व समझ रहे हैं। इस प्रकार हमें अपनी खास सौंदर्य औषधियों और कॉस्‍मेटोलॉजी सेवाओं को सभी के लिये जाना-पहचाना नाम बनाने का एक बेहतरीन मौका मिला है। दक्षिण भारत में हम पिछले 15 वर्षों से ग्राहकों की सौंदर्य से जुड़ी आवश्‍यकताएं पूरी कर रहे हैं। दिल्‍ली में यह विस्‍तार उद्योग की पहली पहल होगी। इस नई प्रगति से हम उत्‍साहित हैं और हमारे जैसी सोच रखने वाले नये ग्राहकों को सेवा देने की उम्‍मीद कर रहे हैं।”

कॉस्‍मोडर्मा ने अपनी शुरूआत से ही त्‍वचा-सम्‍बंधी समस्‍याओं को समग्र रूप से हल करने का प्रयास किया है। ब्राण्‍ड इस कमी को प्रभावी ढंग से पूरा करने और ग्राहकों के लिये सर्वश्रेष्‍ठ संभव उत्‍पाद एवं सेवाएं लाने के लिये मेडिकल और ब्‍यूटी कम्‍युनिटीज के साथ लगातार काम करता है। ब्राण्‍ड का मुख्‍य आकर्षण है बिना सोचे-समझे ‘भेड़चाल’ में रहने के बजाए विज्ञान पर आधारित उपचार करना। ब्राण्‍ड के पास अभी कई उच्‍च-स्‍तरीय उत्‍पाद हैं, जैसे कॉस्‍मोडर्मा सी-ब्राइट विटामिन सी सीरम, कॉस्‍मोडर्मा क्‍लींजर और कॉस्‍मोडर्मा फोटोप्रोटेक्‍ट सनस्‍क्रीन जेल विद एसपीएफ-40।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा