भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद जगतपति कुमार की पुण्यतिथि पर ज़िले में आयोजित कार्यक्रम

० योगेश भट्ट ० 

औरंगाबाद। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अमर योद्धा जगतपति कुमार के शहादत दिवस पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और उन्हें विनम्र भाव से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके पैतृक गांव ओबरा प्रखंड के खरांटी स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा हुई। औरंगाबाद में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस व जिला कायस्थ महासभा ने शहीद जगतपति को श्रद्धापूर्वक याद किया।
इस मौके पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर ने कहा कि शहीद जगतपति कुमार को देश के लिए दिए गए इस बलिदान की खातिर जब तक यह धरा रहेगी, तब तक याद किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से यह मांग की कि स्कूली पाठ्यक्रम में जगतपति कुमार की जीवनी को शामिल किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी उनके आत्मोत्सर्ग को याद कर सके। इतना ही नहीं, उन्होंने यह मांग भी रखी कि दाउदनगर के भखरुआ मोड़ का नामकरण शहीद जगतपति कुमार मोड़ के रूप में किया जाए। श्री किशोर की इस मांग का अन्य वक्ताओं ने भी पुरज़ोर समर्थन किया। श्री किशोर ने लोगों को अवगत कराया कि जिला मुख्यालय स्थित रमेश चौक के निकट जगतपति पार्क में शहीद जगतपति की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए आरंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
स्थानीय प्रशासन, विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में दाउदनगर अनुमंडल के एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति की सीख मिलती है। वे इस तथ्य से अवगत होते हैं कि जिस देश के हम निवासी हैं, उसकी स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए हमारे पुरखों ने कितनी बड़ी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि जगतपति कुमार की शहादत की गाथा याद आते ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं और मन-मस्तिष्क में उनके प्रति अगाध श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। ऐसे वीर सपूत के चरणों में वे श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। कार्यक्रम को बभनडीहा पंचायत के मुखिया जफर अंजुम, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना सिह तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सचिव दीपक कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने परेड की और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। पूर्व में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता की सफल छात्रा प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। संचालन पुष्कर अग्रवाल ने किया।

मौके पर अपर एसडीओ प्रियव्रत रंजन, ओबरा बीडीओ राजू कुमार, अंचलाधिकारी अमित कुमार, ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रामानुज पांडे, हिदुस्तान के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार सतीश कुमार मिश्र, जीकेसी के महेन्द्र प्रसाद, मधुसूदन प्रसाद, जेपी सेनानी अजय कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार वर्मा, सोनवर्षा वाणी के संपादक श्रीराम अम्बष्ट, सुनील कुमार सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा राजेश सिन्हा, सूर्यकांत, दीपक बलजोरी, सुनील कुमार सिन्हा, अभय कुमार सिन्हा, मुकेश सिन्हा, बच्चन सिन्हा, वरीय अधिवक्ता अजय कुमार संतोष, प्रेम सिन्हा,

 अमित सिन्हा, गणेश प्रसाद उर्फ लालबाबू, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, अमित कुमार, अशोक कुमार सिन्हा, प्रत्यूष श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव तथा ऋतिक कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक कमलेश विकल के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके पूर्व जिला मुख्यालय के नगर भवन तथा जगतपति पार्क में स्थापित शहीद जगतपति की प्रतिमाओं पर ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस के पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा शहर के अन्य लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत