उत्तराखंड की महिला शक्ति को 'वीरांगना तीलू रौतेली सम्मान-2022' से सम्मानित किया जाएगा

० योगेश भट्ट ० 
मई दिल्ली - वीरबाला तीलू रौतेली की 361वीं जयंती वर्ष में उत्तराखंड फिल्म एवं नाट्य संस्थान(पंजी.) गढ़वाल भवन, नई दिल्ली में भव्य आयोजन करने जा रहा है जिसमें विगत वर्षों की भांति सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली उत्तराखंड की किसी एक महिला शक्ति को '18/09/2022 को वीरांगना तीलू रौतेली सम्मान-2022' से सम्मानित किया जाएगा।

 इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संस्थान की सांस्कृतिक सचिव,शास्त्रीय संगीत गायिका श्रीमती मधु बेरिया साह द्वारा रचित एवं संगीतबद्ध 'तीलू रौतेली गीत' संस्थान के गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। श्री गिरधारी रावत द्वारा लिखित एवं निर्देशित लघु नाटिका 'द्वी चकड़ैत' का मंचन भी किया जाएगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार