गढ़वाली फिल्म "थोकदार" 24 सितंबर को गढ़वाल भवन दिल्ली में दिखाई जाएगी

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली-सुपरहिट गढ़वाली फीचर फिल्म थोकदार देहरादून कोटद्वार और ऋषिकेश में धूम मचाने के बाद 24 सितंबर को पंचकुइयां रोड झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास गढ़वाल भवन दिल्ली में तीन शो में दिखाई जाएगी... पहला शो 11:00 बजे दूसरा 2:00 बजे और तीसरा शाम 5:00 बजे शुरू होगा...उत्तराखंडी सितारों से सजी इस फिल्म में राजेश मालगुडी थोकदार के दमदार किरदार में नजर आएंगे... हीरो रणवीर चौहान, हीरोइन शिवानी भंडारी और शालिनी सुंद्रियाल हैं.... 

और साथ ही पहली बार बड़े पर्दे पर विलेन के रूप में नजर आएंगे उत्तराखंड के चर्चित अभिनेता पन्नू गुसाईं...फिल्म के गीतकार हैं स्वर्गीय जीत सिंह नेगी, जितेंद्र पवार, देबू रावत और मुकेश कठैत...गीतों को स्वर दिए हैं मधु वेरिया साह मीना राणा लेखराज भंडारी ममता रावत और आदिति नेगी ने... संगीत से सजाया है वीरेंद्र नेगी राही नेइस फिल्म की शूटिंग मसूरी, थत्यूड़, धनोल्टी और देहरादून में हुई...फिल्म की निर्मात्री हैं ममता रावत और सुशीला रावत...और लेखक निर्देशक हैं देबू रावत

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार