हिन्दी भाषा के विकास के लिए केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय कटिबद्ध

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली।भारतीय अन्य भाषाओं की तरह ही इसका भी विपुल तथा लोकप्रिय साहित्य है । भारतीय स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्र निर्माण में इस भाषा का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि वस्तुत: यह ' हिन्दी दिवस ' एक संकल्प दिवस है जिसका उद्देश्य अपने कार्यालय तथा दैनिक जीवन आदि में हिन्दी को बढ़ावा देना है ।

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली के कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी ने 'हिन्दी दिवस ' के उपलक्ष्य में अपने तथा अपने विश्वविद्यालय की ओर से सभी देश वासियों तथा हिन्दी अनुरागियों को हार्दिक बधाई देते कहा कि भाषा अपने देश की अन्त: सांस्कृतिक स्रोत होती है ।अतः भाषा तथा साहित्य अपने राष्ट्र का धरोहर होने के कारण वहां की पहचान भी होती है । यही कारण है कि हिन्दी अपने आम बोल चाल , फिल्म तथा उनके गानों तथा सोशल मीडिया के द्वारा आज लगभग समग्र भारतवर्ष को जोड़ती है । इसलिए हिन्दी भाषा के विकास के लिए केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भी कटिबद्ध है ।

कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी ने यह भी कहा है कि इस वर्ष भी हिन्दी को और अधिक प्रोत्साहन देने के लिए 'हिन्दी कार्यशाला ', 'हिन्दी टिप्पण तथा प्रारुप लेखन ' 'राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक ' के साथ साथ ' स्वरचित कविता 'जैसी छ: प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है , इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को क्रमशः 5000/-,4000/-तथा 3000/-धन राशि भी पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा ।इसके अतिरिक्त 3000/-धन राशि का दो प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया जाएगा । 
14 से 29 सितंबर के दौरान चलने वाले इस हिन्दी पखवाड़े को अभिमुखी तथा आभासी दोनों माध्यमों से सोल्लास मनाने की तैयारी इस विश्वविद्यालय में चल रही है जिसमें केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली तथा देश के विविध प्रदेशों में अवस्थित इसके परिसर भी भाग लेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार