जिफ इंडियन पैनोरमा" में 12 फुल लैंथ विभिन्न भारतीय भाषाई फिल्मों का चयन

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । जनवरी 2023 में 6 से 10 तारीख तक होने वाला पन्द्रहवां जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल - जिफ इस बार कई मायनों में खास होगा। फैस्टिवल के फाउन्डर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया कि जिफ में इस बार इंडियन पैनोरमा की 12 फुल लैंथ विभिन्न भारतीय भाषाई फिल्मों का चयन किया गया है। ये पहला मौका है जब जिफ में कोरोना के दौरान और उसके बाद देश में बनी जिफ इंडियन पैनोरमा की 12 फिल्मों का अलग से चयन किया गया है। अब तक इंडियन फ़िल्में इंटरेनशनल कॉम्पिटिशन में हुआ करती थी. इनकी स्क्रीनिंग जनवरी में जयपुर में होने जा रहे पन्द्रहवें जिफ समारोह के दौरान आयनॉक्स जी टी सेन्ट्रल में की जाएगी।
न 12 भारतीय फुल लैंथ फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग चिदम्बरम पालनीप्पन एल की मलयाली फिल्म ‘द वन, द मैनी विदिन वन’, सौम्यजीत मजूमदार की बंगाली, इंगलिश और हिन्दी भषा की फिल्म ‘होमकमिंग’, एम. पदमकुमार की तमिल भाषा की विज़िथिरन, गौतम रामचन्द्र की तमिल भाषा की गार्गी, गिरीश मोहिते की मराठी फिल्म ‘ताथ काना’, राधाकृष्ण पार्थीबन की तमिल तेलगू फिल्म शेडो ऑफ दी नाइट, जोशी मैथ्यू की मलयाली नेस्ट ऑफ़ सोरोज, सीनू रामासामी की तमिल फिल्म मांमनीथम, कार्तिक स्वामीनाथन की तमिल फिल्म मुगीझ़, शेरी और दीपेश टी द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म अवनोविलोना और संजय हजारिका की आसामी फिल्म बोकुल फुलोर डोरे। इन सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग 6 से 10 जनवरी के मध्य की जाएगी। इससे पहले नवम्बर से जनवरी तक जिफ की ओर से भारतीय सिनेमा को एकसूत्र में पिरोने और देश विदेश में प्रमोट करने के लिए 12 शहरों में ‘टॉर्च कैम्पेन’ का आयोजन किया जा रहा है. ‘टॉर्च कैम्पेन’ में इन फिल्मों के ट्रेलर दिखाए जाकर इन फिल्मों के प्रति लोगों में अवेयरनैस जगाई जाएगी। एक फिल्म की घोषणा की जाएगी.
12 फिल्मों के लिए रखे गए हैं 12 अवार्ड्स किस फिल्म को कौनसा आवार्ड दिया जाएगा इसका चयन जिफ द्वारा स्थापित इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक, टेक्निल स्किल्स की एक कमेटी द्वारा किया जाएगा। इस कमेटी की घोषणा जल्दी ही की जावेगी. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक वैश्विक संदेश देने वाली फिल्म के लिए रेड रोज बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर (डायरेक्टर फर्स्ट फिल्म) वेलकम रिगार्ड अवार्ड
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और अभिनेता का पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री अभिनेता का पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ ध्वनि और संपादन पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ छायांकन पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयर स्टाइलिंग फेस्टीवल में भाग लेने के लिए जिफ की वेबसाइट http://jiffindia.org/ पर डेलीगेट्स रजिस्ट्रेशन ओपन है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत