प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का जन्मदिन मनाया

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस 01 अक्टूबर के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव के नेतृत्व में सांझरिया गौशाला में गायों को लम्पी बीमारी के इलाज के लिये दवा वितरण, लम्पी बीमारी से बचाव के लिये गायों पर दवा का छिडक़ाव तथा गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। साथ ही सांझरिया गौशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में बगरू विधायक गंगा देवी, ओबीसी चेयरमेन हरसहाय यादव, 
अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेशनल कोर्डिनेटर राजेन्द्र सैन, पीसीसी सचिव ललित तूनवाल, जसवन्त गुर्जर, देशराज मीणा की उपस्थिति में केक काट कर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का जन्मदिन मनाया गया।इस अवसर पर जयपुर शहर लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी एम भदाला, बगरू नगरपालिका चेयरमेन मालूराम मीणा, सरपंच बंशीधर गढ़वाल, पं.स. सदस्य हनुमान मूंड, पार्षद अमित सैनी, संदीप पाटनी, बगरू महिला कांग्रेस अध्यक्ष  कौशल्या कुमावत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र, बृजेश मीणा, डॉ. राजेन्द्र सिंह, सुवालाल चौधरी, सागर सैनी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार