उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि

० योगेश भट्ट ० 
देहरादून -देहरादून शहीद स्मारक पहुंच कर उत्तराखण्ड राज्य गठन आन्दोलन में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए  वहां राज्य आन्दोलनकारियो के साथ साथ शहीदों के परिजन व मुजफ्फरनगर काण्ड में उत्तराखण्ड आन्दोलनकारियों की पैरवी कर रहे वकीलों से भेंट हुई एडवोकेट चौहान ने अवगत कराया कि इस केस में अभी मात्र एक दोषी को ही सजा हुई है । केस की इन्वेस्टीगेशन सी.बि.आई . कर‌ रही है। ज्यादातर केस ट्रायल की स्थिती में ही हैं ।

इस सभा में देहरादून के विभिन्न सामाजिक संगठन एवं विभिन्न महिला मोर्चे शामिल हुए ,सभी ने मिलकर देहरादून बन्द का आह्वान किया और विशाल जुलूस निकाल अंकिता भन्डारी के लिए उत्तराखण्ड सरकार से शीघ्र न्याय की मांग की और दोषियों को फांसी की सजा देने हेतु व इस जघन्य अपराधिक घटना पर अपना रोष प्रकट किया ।जनमानस में अंकिता भन्डारी जघन्य हत्याकांड को लेकर अत्यन्त रोष है।गढ़वाल हितैषिणी सभा मांग करती है कि सरकार को चाहिए इस घटना की निष्पक्ष जांच किसी सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में की जाय ताकी दोषियों को उचित दण्ड मिल सके ।इस केस में कोताही बरतने वाले दोषी राजस्व पुलिस / पुलिस अधिकारियों को भी चार्ज शीट की जानी चाहिए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार