एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं गुरुग्राम में हुईं लाइव

० योगेश भट्ट ० 
तेज गति व उत्तम वॉयस क्वालिटी के साथ सभी 5जी हैंडसेट्स पर उपलब्ध होगी 5जी प्लस सेवा, पर्यवारण के भी होगी अनुकूल ० सिम बदलने की नहीं होगी आवश्यकता, मौजूदा एयरटेल 4जी सिम 5जी इनेबल्ड है
० कंपनी द्वारा 5जी प्लस सेवाएं पूरी तरह रोल आउट करने तक सभी मौजूदा प्लान होंगे प्रभावी० 

गुरुग्राम : भारत की अग्रणी टेलेकम्युनिकेशन्स सर्विस प्रोवाइडर कंपनीं भारती एयरटेल "एयरटेल" ने गुरुग्राम में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं के शुभारंभ की घोषणा की। कंपनी अपना रोल-प्लान तेजी से पूरा करने में लगी है, इसलिए ग्राहक चरणों में एयरटेल 5जी प्लस सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम होंगे।
जब तक रोलआउट व्यापक तरह से लागू नहीं हो जाता, तब तक 5जी इनेबल्ड डिवाइस वाले ग्राहक बिना अतिरिक्त भुगतान किए हाई स्पीड एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। वर्तमान में, एयरटेल 5जी प्लस की सेवाएं कुछ चुनिंदा स्थानों पर उपलब्ध है, जिनमें डीएलएफ साइबर हब, डीएलएफ फेज 2, एमजी रोड, राजीव चौक, इफको चौक, एटलस चौक, उद्योग विहार, निर्वाना कंट्री, गुड़गांव रेलवे स्टेशन, सिविल लाइंस, आरडी सिटी, हुडा सिटी सेंटर, गुरुग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग व कुछ अन्य स्थान शामिल हैं। एयरटेल पूरे शहर में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का शीघ्र विस्तार करेगी।

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भारती एयरटेल की सीईओ निधि लौरिया ने लॉन्च के अवसर पर कहा, "मैं गुरुग्राम में एयरटेल 5जी प्लस के लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित हूं। एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4जी से 20-30 गुना ज्यादा तेज गति के साथ एक अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। हम पूरे शहर में 5जी नेटवर्क चालू करने की प्रक्रिया में हैं, जो यूजर्स को गेमिंग, मल्टीपल-चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोडिंग और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों का अविश्वसनीय तेजी से ऐक्सेस प्रदान करेगा।"

 सम्पूर्ण एयरटेल सर्विस पोर्टफोलियो को एयरटेल 5जी प्लस का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, यह हाई डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, तस्वीरों को तुरंत अपलोड करने आदि के लिए सुपरफास्ट एक्सेस प्रदान करेगा। इस लॉन्च के परिणामस्वरूप, एयरटेल 5जी प्लस भारत में मोबिलिटी, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

एयरटेल ने बीते एक वर्ष के दौरान विभिन्न प्रकार के प्रभावशाली उपयोगो को दर्शाते हुए 5जी की असीम क्षमता का प्रदर्शन किया है, जो हमारे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन दोनों में बदलाव लाएगा। एयरटेल 5जी इनोवेशन के मामले में सबसे आगे रहा है, इनमें हैदराबाद में भारत का पहला लाइव 5जी नेटवर्क लॉन्च करने से लेकर भारत का पहला 5जी-संचालित होलोग्राम, टीवी कवरेज के बिना खेले गए एक महत्वपूर्ण विश्व कप मैच का भारत में पहले वीडियो का निर्माण, भारत की पहली 5जी-कनेक्टेड एम्बुलेंस, और मैन्युफैक्चरिंग में उत्पादकता बढ़ाने के लिए बॉश के साथ पहले निजी 5जी नेटवर्क का निर्माण तक शामिल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत