कॉलेज टॉपर अंजली माल्या को मिला ’’एम. एन. मिश्रा गोल्ड मेडल अवार्ड’’

० आशा पटेल ० 
जयपुर । आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के बैच-19 की टॉपर सुश्री अंजली माल्या को ’’एम. एन. मिश्रा गोल्ड मेडल अवार्ड 2022’’ से नवाजा गया।यह अवार्ड आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर सीतापुरा में आयोजित एक अवार्ड समारोह मे मुख्य अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति (अतिरिक्त प्रभार) प्रोफ़ेसर जे.पी. यादव, कॉलेज निदेशक आर्किटेक्ट किरण महाजनी, डीन एन.एस. राठौड़, आईआईए के चेयरमेन आर्किटेक्ट तुषार सोगानी, आईआईआईडी. के चेयरमेन शीतल अग्रवाल ने दिया ।

यह अवार्ड कॉलेज प्रशासन द्वारा पहली बार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुश्री अंजली माल्या को प्रदान किया गया है।इस अवसर पर बैच-15 के बाद के सभी टॉपर्स को गोल्ड मेडल अवार्ड दिया गया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। सुश्री अंजली माल्या एवन आर्किटेक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक व समाज सेवी आर्किटेक्ट डॉ, दौलत राम माल्या की सुपुत्री है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार