पावरग्रिड, उत्तरी क्षेत्र-I में सतर्कता जागरूकता सप्ताह,2022 मनाया

० योगेश भट्ट ० 
फरीदाबाद - पावरग्रिड, उत्तरी क्षेत्र, पा. प्र.-I में 31 अक्तूबर से 06 नवंबर तक क्षेत्रीय मुख्यालय, फरीदाबाद में सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2020 मनाया गया। समारोह के दौरान श्री ए.के. मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (उत्तरी क्षेत्र-I) ने “सदाचारिता, पारदर्शिता एवं नैतिकता के मानक मूल्यों के संचार” हेतु एवं साथ ही भ्रष्टाचार के उन्मूलन हेतु कार्मिकों को फरीदाबाद, क्षेत्रीय मुख्यालय के सभागार कक्ष में अपने विचार व्यक्त किए ।

 मनोज कुमार, वरि. महाप्रबन्धक, सतर्कता, उ. क्षे. -I ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2022 मनाए जाने के महत्व पर प्रकाश डाला जो कि भारत के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती से जुड़ा है जो अब तक शासन व्यवस्था में भारतीय परंपराओं के उत्कृष्ट मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय था ‘‘एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत. ‘‘

 ए. के. मिश्रा, कार्यपालक निदेशक, उ.क्षे-I ने अपने भाषण में नैतिकता, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता पर ज़ोर दिया जो कि कंपनी और राष्ट् की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण घटक हैं तथा “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत ‘‘विषय के काफी प्रासंगिक हैं। ए. के. मिश्रा, कार्यपालक निदेशक, उ.क्षे-I ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2022 के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं (आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और आनलाइन निंबंध प्रतियोगिता) के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मनोज कुमार, वरि. महाप्रबंधक सतर्कता, (उत्तरी क्षेत्र-I) ने समस्त हितधारको को समारोह को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास