युवा नेता जमीर चौहान MCD डाबड़ी वार्ड नंबर 117 से कांग्रेस पार्टी के प्रबल दावेदार

० इरफ़ान राही ० 
नयी दिल्ली,पिछले दो दशक से राजनीति में अपना अच्छा मकाम हासिल करने वाले ज़मीर चौहान इस बार नगर निगम के चुनाव में डाबड़ी वार्ड नंबर 117 से अपनी मज़बूत दावेदारी रख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 2008 से अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले ज़मीर चौहान ने 2012 में द्वारका विधानसभा से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मैदान में उतरकर सनसनीखेज चुनाव जीतकर के लोकप्रियता प्राप्त की , जिसके नतीजे में आप काफी मशहूर हुए और उसके बाद आप 2018 से 2020 तक ज़िला नजफ़गढ़ के ज़िला अध्यक्ष भी रहे।

ज़मीर चौहान की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अपने क्षेत्र तथा दिल्ली में एक मशहूर सक्रिय व्यक्तित्व के मालिक हैं हर समय अपने क्षेत्र वासियों के लिए उनके सुख-दुख में हाज़िर रहते हैं, आप अपनी स्वचछ और ईमानदार अच्छी छवि के चलते युवाओं और लोगों में काफी चर्चा में रहते हैं जिसके कारण उन्होंने हर किसी को प्रभावित किया है , यही वजह है कि द्वारका विधानसभा के लोग चाहते हैं कि ज़मीर चौहान कांग्रेस पार्टी के टिकट से डाबड़ी वार्ड नंबर 117 से प्रत्याशी बनें और निगम पार्षद के रूप में विजयी होकर के क्षेत्रवासियों को और दिल्ली को एक नई सौग़ात दें ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास