मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर में टिकाकरण के महत्व के बारे में समझाया

० आशा पटेल ० 
जयपुर मणिपाल हॉस्पिटल में इन्फ्ल्यूऐन्जा के टिकाकरण की आवष्यकता को लेक  मणिपाल हॉस्पिटल की बाल व शिशु रोग विषेषज्ञ डॉ. अरुणा ने बताया की टीकाकरण शिशुओं की प्रथम आवष्यकता है। इसके द्वारा ही उनका जीवन बचाया जा सकता है। अगर हम देखे तो पुराने समय में टीकाकरण के अभाव के कारण कई शिशु मौत का ग्रास बन जाते थे तो कईयों में विकलांगता आ जाती थी। मौसमी बुखार जो की मौसम परिवर्तन के समय होते है उनको भी टीकाकरण के द्वारा रोका जा सकता है। डॉ. अरुणा जैन ने बताया की टीकाकरण मुहं के द्वारा व इंजेक्शन के द्वारा किया जा सकता है। शरीर में टीका के प्रवेष से कुछ संक्रामक बिमारियॉ जैसे की हैजा, पोलियों, हैपेटाईटिस आदि के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसीत हो जाती है।

इन सब समस्यओं से निजात पाने के लिए टिकाकरण बहुत आवष्यक है आज भी समाज में एक बहुत बडा वर्ग ऐसा है जो जानकारी के अभाव में टीकाकरण से वंचीत है। डॉ. अरुणा ने बताया की बच्चों को भयानक बिमरियों से बचाने का सबसे सुरक्षित व किफायती तरीका है टीकाकरण बच्चे के जन्म से किषोरअवस्था तक के टीकाकरण कार्यक्रम में भाग लेकर हम उसे भविष्य में होने वाली भयानक व जानलेवा बिमरियों से बचा सकते है। टीकाकरण का महत्व हम सबने वर्तमान समय में कोविड 19 जैसी बिमारी में देखा है। इससे बचाव का एक मात्र विकल्प टीकाकरण ही रहा जिसने सम्पूर्ण विष्व को कोविड के प्रकोप से बचाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार