तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने सरकार को दिये बजट सुझाव

० आशा पटेल ० 
नयी दिल्ली, -तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ओस्तवाल व तेरापंथ फोरम प्रोफेशनल , दिल्ली के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभय चिंडालिआ और अशोक कुमार जैन ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर , कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर उनसे प्री बजट संबंधी सुझावों पर चर्चा की तथा टी पी ऍफ़ के 2000 से ज्यादा CA मेंबर्स द्वारा दिये गए बजट सुझावों सम्बन्धी ज्ञापन मंत्री को दिया । 
सभी मंत्री ने बजट सम्बन्धी सुझावों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। ओस्तवाल ने सभी मंत्री को टी पी ऍफ़ की देश भर में चल रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराया । तेरापंथ फोरम प्रोफेशनल , दिल्ली के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने बताया कि बजट सुझावों को तैयार करने में टी पी ऍफ़ , दिल्ली से सहसंयोजक CA अशोक कुमार जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम 7300 पेशेवर सदस्यों की संस्था है जिसमे डॉक्टर्स , इंजिनीर्स , वकील , CA , ICWA तथा अन्य पेशेवर लोग शामिल है। टी पी ऍफ़ के प्रमुख उद्देश्य आध्यात्मिकता , स्वास्थ्य, इंटेलेक्चुअल सर्विसेज , नेटवर्किंग एंड फ़ेलोशिप और शिक्षा के साथ समाज सेवा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड