नाट्य शास्त्रीय वर्कशॉप 18 जनवरी से-वेबसाइट पर गूगल फाॅर्म 14 जनवरी तक करें आवेदन

० अशोक चतुर्वेदी ० 
जयपुरः जवाहर कला केंद्र में 18 जनवरी से 3 मार्च तक प्रस्तुतिपरक नाट्य शास्त्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। नाट्य शास्त्र पर आधारित 45 दिवसीय कार्यशाला जेकेके, नाट्यकुलम संस्थान, जयपुर व राजस्थान संस्कृत अकादमी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी तय की गयी है। नाट्य शास्त्र के व्याख्याता डाॅ. राधा वल्लभ त्रिपाठी, डाॅ. महेश चम्पकलाल शाह, डाॅ. संगीता गुन्देचा रस, भाव, अभिनय और विषय वस्तु जैसे नाट्य शास्त्र के विभिन्न पहुलओं पर रंगकर्मियों को व्याख्यान देंगे। 

वरिष्ठ नाट्य निर्देशक भारत रत्न भार्गव कार्यशाला के क्यूरेटर और गिरीश सोपानम सह नाट्याचार्य रहेंगे। संस्कृत नाटक में अभिनय की तरह ही संगीत की भी महती भूमिका रहती है, इसलिए नृत्याचार्य प्रेरणा श्रीमाली, संगीताचार्य डाॅ. मधु भट्ट तैलंग का भी मार्गदर्शन रहेगा। वहीं राजीव मिश्रा बतौर कार्यशाला सहायक भूमिका निभाएंगे।इस दौरान संस्कृत नाटक प्रतिभागियों को पढ़ाए जाएंगे। नाट्य शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखकर संस्कृत का नाटक हिंदी में तैयार होगा, जिसका मंचन कार्यशाला के बाद होगा। पूर्व में 1 से 2 कार्यशाला में भाग ले चुके 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के रंगकर्मी आवेदन कर सकते हैं। नाट्य निर्देशक या नाट्य संस्थान द्वारा अनुशंसा पत्र पेश करना होगा। जेकेके की वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार