जयपुर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब की दुकानों पर भीड़ कम, गोल्डन मिल्क पीने के लिए लगी लाईन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । संस्कृति युवा संस्था एवं अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से जयपुर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर अनूठे ढंग से मनाया गया, इस अवसर पर शराब की दुकानों के बाहर दूध पिलाने का आयोजन रखा गया।
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि जब शराब की दुकान के बाहर दूध पिलाया जा रहा था तो लोग शराब छोड़कर दूध की ओर बढे। यह अपने आप में हमारे अभियान की सार्थकता है। अब यह अभियान ना केवल जयपुर में वरन पूरे देश में प्रचारित-प्रसारित हो रहा है।

सुरेश मिश्रा ने बताया कि जयपुर से निकला हुआ यह अभियान अब पुरे देश में चल रहा है। इसलिए इस अभियान में इस बार अनूठे तरीके से शराब की 11 दुकाने और 50 से अधिक स्थानों को चिन्हित किया गया, जिसके बाहर दूध पिलाया गया और लोगों से आग्रह किया गया की ‘‘शराब से नाता तोडो, दूध पीकर सेहत’’ बनाओ। मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत बर्फ खाना चौराहा, पंजाब नेशनल बैंक के सामने, गोविन्द मार्ग, जयपुर, सेक्टर नं.-3 पंडित चाय वाले की दुकान,

 प्रताप नगर, सेक्टर-8 कुम्भा मार्ग, राणा सांगा मार्ग एसबीआई बैंक के सामने प्रताप नगर, दिगम्बर जैन मंदिर संघी जी जैन मोहल्ला सांगानेर, जोरावर सिंह पैट्रोल पम्प के पास, झखोरेष्वर मार्ग बनीपार्क, नियर खण्डाका हाउस के पास, आमेर रोड, जयसिंहपुरा खोर पर शराब की दुकान के बाहर गोल्डन मिल्क पिलाया गया। साथ ही झोटवाड़ा, करधनी, कालवाड रोड, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़ सहित 50 से अधिक स्थानों पर दूध पिलाया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार