' हमहु नेता बनब' की हुई घोषणा, जल्द शुरू होगी फिल्म

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई -भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई मुद्दों पर फिल्म बनी है. अलग-अलग तरह की कहानियों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. इसी बीच राजनीतिक मुद्दे पर एक फिल्म दर्शकों के बीच आ रही है जिसका नाम है 'हमहु नेता बनब', जिसकी घोषणा पिछले दिनों मुंबई में की गई. फिल्म की घोषणा के साथ फिल्म की टीम से जुड़े लोगो को भी मीडिया से रूबरू करवाया निर्देशक सचिन यादव ने। 
कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मो का निर्देशन कर चुके सचिन यादव ने इस फिल्म को लेकर अपनी ख़ुशी जाहिर की और कहा अच्छी कहानी के साथ एक अच्छी फिल्म की जिम्मेदारी दिया गया है। मेरी नयी फिल्म 'हमहुँ नेता बनब' की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी और फिल्म के कलाकारों की घोषणा भी हम जल्द करेंगे."
ऐ के बी प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता ए के मिश्रा है। वही इस फिल्म में मनीषा यादव राज शर्मा और अयाज़ खान को फिल्म में कास्ट किया गया है तो वही बाकि कलाकारों का चयन अभी किया जा रहा है। फिल्म में संगीत साजन मिश्रा का दिया गया है। गीत शेखर मधुर के लिखे गए है। तथा - पटकथा के के खरे द्वारा दिया गया है। संवाद शशि कुमार के है। छायांकन जहांगीर सैयद द्वारा दिया जाएगा . मारधाड़ मुकेश राठोड डायरेक्ट करेंगे. डांस प्रवीण शेलार और पीआरओ संजय भूषण पटियाला है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड