देश-दुनिया का ध्यान आकर्षित करेगा मिलेट्स महोत्सव-शिक्षा एवं कला-संस्कृति मंत्री कल्ला ने किया पोस्टर का विमोचन

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर के रूप में मनाने की घोषणा के बाद जयपुर में आयोजित होने वाले आठ दिवसीय मैजिक मिलेट्स महोत्सव-2023 के पोस्टर का राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं कला-संस्कृति मंत्री बी.डी. कल्ला ने विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कायर्कम देश-दुनिया का ध्यान राजस्थान की ओर खींचने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल के आयोजन में उनकी ओर से पूरी सहायता की जाएगी।
फेस्टिवल के आयोजक लोक संवाद संस्थान के सचिव कल्याण सिंह कोठारी ने कल्ला को कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गौरतलब है कि यूनिसेफ-राजस्थान सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से 25 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2023 तक गुलाबी नगरी में मिलेट्स फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल की थीम मिलेट्स का मैजिक: दमदार मिलेट्स रखी गई है। फेस्टिवल के दौरान जन भागीदारी से जन आंदोलन के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार