राजस्थान साहित्य अकादमी : प्रांत के आठ रचनाधर्मियों को देगी अमृत सम्मान

० अशोक चतुर्वेदी ० 
उदयपुर। प्रांत के पचहतर वर्ष से अधिक की उम्र के नौ रचनाधर्मियों को राजस्थान साहित्य अकादमी वर्ष 2022-23 का अमृत सम्मान देगी। साहित्य अकादमी, उदयपुर के मीरां भवन में अमृत सम्मान समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया। अकादमी सचिव डाॅ. बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि अकादमी अध्यक्ष डाॅ. दुलाराम सहारण की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सरस्वती सभा एवं समिति सदस्य डाॅ. हेमेंद्र चंडालिया, मीरां पुरस्कार से समादृत साहित्यकार डाॅ. जयप्रकाश पंड्या ज्योतिपुंज ने हिस्सा लिया, वहीं सरस्वती सभा एवं समिति सदस्य रामानंद राठी ने आॅनलाइन भागीदारी की। समिति ने प्राप्त आवेदनों पर विचार किया और संचालिका संस्तुति अनुरूप प्रांत के आठ साहित्य सेवियों का चयन अमृत सम्मान के लिए किया।
सचिव डाॅ. सोलंकी ने बताया कि जयपुर के डाॅ. सुलोचना रांगेय राघव, पुष्पा शरद देवड़ा, डाॅ. कल्याण प्रसाद वर्मा, झालावाड़ के ग्यारसीलाल सेन, बीकानेर के लक्ष्मीनारायण रंगा, सरल विशारद, चूरू के शिव कुमार शर्मा मधुप तथा वांसवाड़ा की भारती भावसार का चयन वर्ष 2022-23 के अमृत सम्मान हेतु किया गया है। ये अमृत सम्मान 28 जनवरी, शनिवार को अकादमी स्थापना दिवस समारोह में अकादमी सभागार, उदयपुर में आयोज्य समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, साक्षरता, पत्रकारिता आदि की सेवा करने वाले 75 वर्ष से अधिक उम्र के साहित्यकार जिनको इससे पहले अकादमी का कोई भी सम्मान या पुरस्कार प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें 31 हजार रुपये की राशि का यह अमृत सम्मान प्रदान किया जाता है। 

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
अमृत महोत्सव के दौर में राजस्थान साहित्य
अकादमी द्वारा प्रदत्त 'अमृत सम्मान'के प्रति
गौरवान्वित हैं।अपने 74वें गणतंत्र की हार्दिक शुभकामनाएं।श्रद्धावनत एक साहित्य का विद्यार्थी-
-डा.कल्याण प्रसाद वर्मा, जयपुर।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार