कांग्रेस पार्टी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में तथा आज के विकसित राष्ट्र को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । कांग्रेस पार्टी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही आज के विकसित राष्ट्र को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान के कारण भारत दुनिया का सबसे बड़ा एवं सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्त्तव्य है कि संविधान की रक्षा करने के लिए कोई कसर ना छोड़े । उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी शक्तियों का राज आ गया है जो संविधान की पालना नहीं करते है बल्कि देश के एकता एवं भाईचारे को भाई को भाई से लड़ाकर छिन्न-भिन्न कर रहे है। 74वें गणतंत्र दिवस पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया ।
इस अवसर पर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के महान नेताओं के अथक प्रयासों से देश को स्वतंत्रता मिली तथा देश को संविधान मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं उसके महान नेताओं ने लोकतांत्रिक राष्ट्र की परिकल्पना करते हुए एक लम्बी लड़ाई लड़ते हुए देश को आजाद करवाया था तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज भी संविधान एवं देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दुरूपयोग किया जा रहा है जो कि खेद का विषय है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी महान विरासत जो संविधान द्वारा दिए गए लोकतंत्र के रूप में प्राप्त हुई है, को बचाने हेतु हरसंभव कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जो कि आज प्रारम्भ होकर दो माह तक चलेगा। लोकतंत्र को बचाने तथा देश से फासीवादी शक्तियों का सफाया करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत् कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता प्रदेश के 400 ब्लॉकों में तथा 52026 बूथों पर घर- घर जाकर केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से लोगों को अवगत करवाते हुए श्री राहुल गाँधी का संदेश एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी पहुँचाएंगे। डोटासरा द्वारा जयपुर के बड़ी चौपड़ पर भी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत् राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जयपुर जिले की जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अभियान के राजस्थान प्रभारी आर. सी. खुटिया अजमेर जिले में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड