नेताजी की जयंती पर समाज व देश भ्रष्टाचार मुक्त हो : सोलंकी

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली -नेताजी सुभाष चंद्र बोस की १२६ वीं जयंती सोल्लस संपन्न हुई। द्वारका मोड़ स्थित दी पर्ल पैलेस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में चौधरी सुरेंदर सिंह सोलंकी ,प्रधान पालम ३६० गांव उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त डॉक्टर एन सी शर्मा,प्रेसिडेंट ,द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन तथा कई गांवों के प्रधान तथा संभ्रांत नागरिक उपस्थित थे। मुनी इंटर नेशनल स्कूल मोहन गार्डन के विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गीत गाए। दिगंत स्टूडियो के कलाकार नितिन मिश्रा एवम श्रेया वर्मा ने देश भक्ति के गाने गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया । कई जन प्रतिनिधि एवम संभ्रांत नागरिक सम्मानित किए गए।
सुरेंद्र सोलंकी ने नेताजी के किए गए कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। द्वारका की निगम पार्षद कमलजीत सहरावत ने नेताजी की याद में कई संमरण सुनाए एवम युवाओं को उनके पद चिन्हों पर चलने को प्रेरित किया।एडवोकेट राकेश कुमार ने युवाओं को नेताजी के बारे में पूरी जानकारी लेने को कहा ।आयोजक ,रणबीर सिंह सोलंकी ने ३० वर्ष पूर्व से नेताजी की जयंती मनाने के उद्देश्यों के बारे में चर्चा की।उन्होंने कहा कि आज हमे उनके बताए रास्तों पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए एवम समाज व देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहिए इसमें प्रधानों की भूमिका प्रमुख है।
इस आयोजन में विशेष रूप से डॉक्टर अजय सिंह पुंडीर, क्षेत्र के निगम पार्षद सुदेश कुमार गहलोत ,एन डी जोशी,ओमप्रकाश अत्री, प्रीतपाल सिंह,रमेश खटाना,विनोद जैन,महेश वर्मा, डी के सोलंकी ,जगदीप सहरावत सुरेश गल्याण प्रेम मालिक आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड