व्यापार पर थाई स्माईल एयरलाइंस के साथ हुईं ज्वैलर एसोसिएशन की बैठक

० आशा पटेल ० 
जयपुर। कोरोना के बाद व्यापार की अन्तर्राष्ट्रीय सुगमता को बढ़ाने पर जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन व थाई स्माईल एयरलाइंस के अधिकारियों की साझा बैठक जौहरी बाज़ार स्थित भवन पर हुई। जयपुर ज्वैलर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि अध्यक्ष डी.पी.खंडेलवाल,राजू मंगोड़ीवाला व अजय गोधा ने व्यापारियों के हितार्थ सुझाव दिये तथा आर्थिक पैकेज,विशेष सुविधाएँ तथा खान पान सहित अन्य कनेक्टिंग फ़्लाइट हांगकांग,सिंगापुर,बाली आदि की उपलब्धता पर चर्चा की गई ।

व्यापारियों के लिये ट्रेवल पर संस्था के आग्रह पर अतिरिक्त पैकेज देने पर सार्थक चर्चा हुई।इस अवसर पर थाई स्माईल के इंडिया इंचार्ज सरवुथ वोंगसोम्नुक व इंडिया कॉर्डिनेटर सुश्री चड़ाथोर्न क्लांगमणी,महाप्रबंधक प्रदीप चौहान,सेल्स मैनेजर दिनेश पारीक ने जयपुर ज्वैलर्स को बढ़ावा देने हेतु सार्थक प्रयास करने का वादा किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास