गोकुल भाई की 125 वी जयंती पर स्मारिका विमोचित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान समग्र सेवा दुर्गापुरा परिसर में राजस्थान के गांधी गौकुल भाई भट्ट की 125 वी जयंती समारोह का समापन किया गया। सहसचिव बसन्त हरियाणा ने बताया कि संस्था परिसर में स्थित गौकुल भाई भट्ट की समाधि पर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम में गौकुल भाई भट्ट 125 वी जयंती के अवसर पर निकाली गई स्मारिका का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य तिथि प्रसिद्ध गांधीवादी कुमार प्रशांत ने किया। 
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कुमार प्रशांत ने कहा कि जिन भी व्यक्तियों की गांधी जी व गौकुल भाई भट्ट के विचारों में आस्था है उन सबकी सामुहिक ज़िम्मेदारी है कि वह वर्तमान समय मे जो लोकतंत्र पर संकट है उस लोकतंत्र को सब मिलकर बचाए। इससे पूर्व संस्था के अध्यक्ष सवाई सिंह ने गौकुल भाई भट्ट के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संस्था के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना की गई व स्कूल की बालिकाओं द्वारा गौकुल भाई के व्यक्तित्व से जुड़ी कविताओं का पठन किया गया।
कार्यक्रम को शांति व अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा, महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ गवर्नेंस निदेशक बी एम शर्मा, गोकुल भाई भट्ट के बेटे दिलीप भट्ट, कुमार कलानंद मणि, अरविंद भारद्वाज, धर्मवीर कटेवा, दशरथ कुमार, इंदु भूषण गोयल, रेणुका पामेचा, महोम्मद नाजुमद्दीन, फादर विजय पाल, विमल चौधरी ने सम्बोधित किया।राजस्थान समग्र सेवा संघ के सर्वोदय मण्डल, महिला सर्वोदय मण्डल, किसान सर्वोदय मण्डल, श्रमिक सर्वोदय मण्डल के सर्वोदय मित्र व लोक मित्र गोपाल शरण, अनिल गोस्वामी, जयेश जोशी, अनूप दायमा, अशोक माथुर, शीला माथुर, भैरू लाल, अलानुर आजाद, उषा पारीक, नरेंद्र सिंह, उमेश शर्मा, हेमेंद्र गर्ग, डॉ आभा, प्रेम किशन शर्मा,

 अब्दुल हमीद गौड़, किशोर माथुर, जया वाधवानी, फतह चंद बगला, लाड़ कुमारी जैन, डॉ सुदीप शर्मा, सपना, अरविंद भूतिया, भारती, विष्णु शर्मा, अनिल यादव,आशा पटेल, मदन लाल नामा, आर सी शर्मा, कौशल सत्यर्थी, जयसिंह राजोरिया, श्रद्धा भारती ,भारती , सत्येन चतुर्वेदी, डॉ अनिल जैन, सुरेश शर्मा, अजय शर्मा, दुर्गा वर्मा, सुरेशचंद अग्रवाल, रामभरोसे मेघवाल, एन एल वर्मा, एवं विभिन्न संगठनों से जुडे गणमान्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड