सरगम मंदिर की ओर से 59वां महाशिवरात्रि संगीत सम्मेलन

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली के त्रिवेणी सभागार में सरगम मंदिर की ओर से 59वां महाशिवरात्रि संगीत सम्मेलन संपन्न हुआ। सरगम मंदिर के संस्थापक स्व पंडित जगदीश मोहन 
 प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायक रहे हैं। यह संस्था 58 वर्षों से शास्त्रीय संगीत के आयोजन करती रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुकेश बहर सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ। इसमें डॉक्टर मुद्दू मोहन का गायन हुआ, जिन्होंने राग शुद्ध कल्याण में विलंबित खयाल तुम बिन कौन खबरिया ले तथा द्रुत खयाल तीन ताल में सब सखी गावो गोपियों के संग प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात राग जोग में शिव स्तुति भस्म घोषित अंगद शिव गले विराजे मुंडमाल , राग दुर्गा में शिव स्तुति एक ताल में और अंत में पंडित भीमसेन जोशी जी की गाई एक अन्य रचना भी प्रस्तुत की। अपनी सुंदर गायन से उन्होंने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ हारमोनियम पर पंडित देवेंद्र वर्मा ने सुंदर संगति की और तबले पर प्रभाकर पांडे थे। उल्लेखनीय है कि मुद्दू मोहन कर्नाटक प्रदेश में उच्च प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने शास्त्रीय संगीत को भी अपने जीवन में बराबर महत्व दिया और मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते रहे।
 उस्ताद असगर हुसैन ने वायलिन वादन प्रस्तुत किया उन्होंने राग झिंझोटी में आलाप और मतताल में निलंबित गत प्रस्तुत की साथ ही तीन ताल मध्य और द्रुत लय में गतें भी प्रस्तुत की। अंत में राग मिश्र शिवरंजनी में धुन भी बजाई। इनका वादन आलाप और तैयारी दोनों में ही विलक्षण था। इनके साथ तबले पर श्री प्रदीप सरकार ने मनमोहक संगति की दोनों ही कार्यक्रम अति सुंदर और श्रोताओं को बांधे रखने वाले थे।सरगम मंदिर संस्था ने सभी कलाकारों को स्वर श्री सम्मान से सम्मानित किया। पंडित मुद्दु मोहन जी को पंडित जगदीश मोहन स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
सरगम मंदिर संस्था के महासचिव दीपक शर्मा और उनकी पत्नी नीरज शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु भरसक प्रयास किया। कार्यक्रम के उपाध्यक्ष पीके भटनागर जय भारत संस्था की अध्यक्षा डॉ मधुर लता भटनागर विष्णु नारायण भातखंडे संगीत महाविद्यालय गाजियाबाद के संस्थापक एवं अध्यक्ष पंडित हरिदत्त शर्मा स्वर साधना संगीत विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कौशिक इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए तथा संस्था के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का विधिवत संचालन किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार