बिहार के 61 प्रखंडों का आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयन : चावला

० योगेश भट्ट ० 
औरंगाबाद । विकास के मामले में विभिन्न मानकों पर अग्रणी बनाने के उद्देश्य से बिहार के 61 प्रखंडों का चयन आकांक्षी प्रखंड के रूप में किया गया है ।राज्य के योजना एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर अरूणीश चावला ने यहां बताया कि केंद्र सरकार की ओर से विकास के विभिन्न मानकों पर पीछे रह गए देश के 500 प्रखंडों को अग्रणी बनाने के लिए आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित कर उसके समग्र विकास की योजना कार्यान्वित करने की घोषणा की गई थी । उन्होंने बताया कि इन 500 चयनित प्रखंडों में बिहार के 61 प्रखंड शामिल हैं । इसमें औरंगाबाद जिले के चार प्रखंड कुटुंबा , मदनपुर, नबीनगर और देव शामिल हैं ।

 चावला ने बताया कि आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित राज्य के 61 प्रखंडों में विकास के जिन मानकों पर कार्य करने की आवश्यकता है उसके लिए शीघ्र ही संबंधित प्रखंडों की ओर से ही कार्य योजना तैयार की जाएगी । इसके लिए योजना एवं विकास विभाग की ओर से सभी प्रखंडों में नोडल पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया जाएगा । उन्होंने बताया कि संबंधित प्रखंडों में कार्य योजना बनने का लाभ यह होगा कि वहां स्थानीय तौर पर पता चल सकेगा कि इन समस्याओं का निदान किया जाना आवश्यक है और किन विकास कार्यों को कार्यान्वित कराने की प्राथमिकता है ।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष 2023 - 24 से चयनित आकांक्षी प्रखंडों में कार्य प्रारंभ कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा ।इसके लिए विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा - निर्देश दिए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि आकांक्षी जिलों की तर्ज पर आकांक्षी प्रखंडों का भी विकास हो सकेगा । इससे प्रदेश का विकास का ग्राफ भी ऊपर उठेगा ।

 चावला ने यह भी बताया कि आज संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास की योजनाओं को त्वरित गति से ससमय कार्यान्वित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि विकास की योजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूरा करना हमारी प्राथमिकता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार