बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जयपुर की 75 वीं छहमाही बैठक

० आशा पटेल ० 
जयपुर -  बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जयपुर की 75 वीं छह माही बैठक का आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा अंचल कार्यालय, जयपुर में किया गया । इस बैठक में सदस्य बैंकों एवं बीमा कंपनियों में राजभाषा कार्यान्वयन की विस्तृत चर्चा व समीक्षा की गई। बैठक में कमलेश कुमार चौधरी, महाप्रबंधक एवं अध्यक्ष, सुधांशु शेखर खमारी, उप महाप्रबंधक व उपाध्यक्ष, बैंक नराकास, जयपुर डॉ मुकेश कुमार महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, अजय कुमार सिन्हा (उप महाप्रबंधक, नाबार्ड जयपुर) सहित सभी सदस्य कार्यालयों के प्रमुख व राजभाषा अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से व गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, भारत सरकार के सहायक निदेशक नरेन्द्र मेहरा व संजय सिंह (प्रमुख, राजभाषा व संसदीय समिति ) बैंक ऑफ़ बड़ौदा, प्रधान कार्यालय, बड़ौदा वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे ।

 इस अवसर पर समिति की पत्रिका “ बैंक ज्योति ” का विमोचन भी किया गया । बैठक की शुरुआत में समिति के उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर खमारी ने सभी कार्यपालकों व अधिकारियों का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार चौधरी ने बदलते परिवेश व तकनीकी के बढ़ते प्रयोग के अनुसार व ग्राहकों की मांग के अनुरूप हिन्दी में कामकाज को बढ़ाने पर बल दिया। सहायक निदेशक नरेन्द्र मेहरा ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जयपुर के सदस्य कार्यालयों में हिन्दी कामकाज की समीक्षा की और समिति के कामकाज की सराहना की तथा भविष्य में भी बेहतर कार्य करने पर बल दिया। संजय सिंह ( प्रमुख, राजभाषा एवं संसदीय समिति ) प्रधान कार्यालय, बड़ौदा ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा शुरू किए गए 

विभिन्न नवोन्मेषी कार्यों व बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा हाल में ही घोषणा किए गए “ बैंक ऑफ़ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान योजना” के संबंध में विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर डॉ मुकेश कुमार ( महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक) और अजय कुमार सिन्हा ( उप महाप्रबंधक, नाबार्ड जयपुर ) ने भी सभी सदस्य कार्यालयों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ाने के संबंध में अपने विचार रखे। बैठक का समापन रजनीकान्त कुम्पावत, उप क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार