छपरा मशरक कार्य पालक पदाधिकारी बीरेंद्र मोहन के समक्ष बोर्ड की बैठक

० संत कुमार गोस्वामी ० 
बिहार - छपरा मशरक कार्य पालक पदाधिकारी बीरेंद्र मोहन के समक्ष बोर्ड की बैठक आयोजित की गई
नगर पंचायत की पहली मीटिंग बहुत अहम रही इस मीटिंग में 15 वित्त आयोग एवं शष्टम वित्त आयोग द्वारा आवंटित राशि से नगर में विकास कैसे हो इस पर विशेष चर्चा हुई ।एमएलसी प्रतिनिधि मजिस्टर सिंह ,बनियापुर विधायक प्रतिनिधि बबन सिंह भी इस मीटिंग में मौजूद रहे ।वार्ड पार्षद के क्षेत्रों में सफाई, जल जीवन हरियाली छठ घाट, तलाब ,कुंवा शमशान घाट , कब्रिस्तान आदि की मरम्मत को लेकर चर्चा की गई ।
इस मौके पर चेयरमैन सोहन महतो ने कहा अपने वार्ड पार्षद से उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विकास को लेकर चर्चा की गई है ।कार्य पालक अधिकारी ने कहा हमलोग ने महोदय मुख्य पार्षद एवम वार्ड पार्षद सदस्य के समक्ष 15 वित्त आयोग एवं शष्टम वित्त आयोग द्वारा निम्लिखित घटक ,की जानकारी दी गई है गली , सड़क सफाई आदि को लेकर चर्चा की गई है।वार्ड पार्षद सदस्य राकेश कुमार तिवारी ने कहा अध्यक्ष महोदय के समक्ष बहुत बढ़िया तरीके से मीटिंग सम्पन्न हुई ।
इस मीटिंग में मुख्य पार्षद सोहन महतो उप मुख्य पार्षद नमिता कुमारी ,वार्ड पार्षद सदस्य अवधेश सिंह , बिकेश कुमार राम , सविता देवी , गायत्री देवी(ओम प्रकाश) ,शांति देवी (वीरेन्द्र राय), छाया देवी , सिकंदर कुमार , दुर्गावती देवी , राजेश कुमार तिवारी , हरेंद्र प्रसाद यादव ,दुर्गावती देवी (टुनटुन ), मोहमद नेमू दिन , मीना देवी , आरती देवी आदि लोग मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार