मणिपाल हॉस्पिटल में घुटना बदलवाए वृद्धजनों ने फिटनेस का दिया संदेश व मेराथन में दौड बनाया विश्व रिकार्ड

० आशा पटेल ० 
जयपुर । जयपुर के मैराथन में 50-86 वर्ष के 350 से अधिक सीनियर सिटीजनस ने जिन्होंने घुटने रिप्लेसमेंट के बाद भी एक साथ 5 किमी की सामूहिक वाक् करके दुनिया में फिटनेस के संदेश के साथ बना दिया विश्व रिकॉर्ड। मनिपाल हॉस्पिटल जयपुर के जॉइंट रिप्लेसमेंट एक्सपर्ट डॉ बी आर बगड़िया ने बताया की पिछले दिनों जयपुर मैराथन में हमने एक विशेष पार्ट के रूप में हिस्सा लिया। जिसमें हमारे अब तक घुटना प्रत्यारोपण करवाए मरीजों ने सामूहिक रुप से भाग लिया। सभी मरीजों ने 5 किमी तक वांक किया ।
इसमें 70 और 86 की उम्र में जॉइंट रिप्लेसमेंट के बाद भी बेहतरीन वॉक करके दुनिया और समाज को फिटनेस का सन्देश दिया ।डॉ. बगडिया ने बताया की अभी तक एक “गिनीज़ बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड “ है जो 8 अप्रैल 2018 का डॉ अनिल अरोड़ा दिल्ली का है जिसमे एक ही डॉक्टर द्वारा जॉइंट रिप्लेसमेंट करवाने के बाद 200 लोग एक साथ एकत्रित होकर एक जागरूकता अभियान में भाग लिया था । जो सिर्फ़ घुटने रिप्लेसमेंट के नहीं बल्कि घुटने एवं कूल्हे दोनों तरह की जोड़ रिप्लेसमेंट सर्जरी वाले लोग थे ।
हमारे यहाँ सिर्फ़ घुटने रिप्लेसमेंट के ही लोग थे एक साथ 350 से अधिक लोग जिन्होंने नी रिप्लेसमेंट सर्जरी करवा रखी हो और एक साथ एक प्लेटफार्म पर, वॉक में 5 किमी की दूरी निश्चित समय के साथ पूरी कर एक कीर्तिमान स्थापित किया । जो की गोल्डन बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज हुआ इस दौरान गोल्डन बुक ऑफ रिकार्डस की टीम मोजूद रही। इस रिकार्ड का प्रमाण पत्र फिल्म अभिनेता सोनू सूद व रणविजय सिंघा के द्वारा गोल्डन बुक ऑफ रिकार्डस की टीम की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर के डायरेक्टर रंजन ठाकुर ने कहा की हम इस डेटा को अन्य रिकॉर्ड्स के लिए भी भेजेगें। साथ ही रंजन ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों व डॉ. बगडिया व उनकी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर कई मरीजों ने अपने अनुभव साझा किये साथ ही 86 वर्ष की झुन्झुनू निवासी श्रीमती जयती देवी ने भी अपने अनुभव साझा किये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड