Delhi 40 साल बाद भी किसानों को नहीं मिले अल्टरनेटिव प्लॉट

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। करीब 40 साल बाद भी सरकार द्वारा दिल्ली गांव देहात के किसानों की जमीन अधिग्रहित कर उसके बदले अब तक आल्टरनेटिव प्लॉट नहीं देने जैसी समस्याओं को लेकर द्वारका, पालम, मटियाला, नसीरपुर, ककरोला, महिपालपुर, मसूदपुर व दिल्ली देहात के कई गांव के किसान द्वारका सेक्टर-3 स्थित एक वेंकट हॉल में जुटे। बैठक की अध्यक्षता पालम इलाके की 25 कालोनियों के फेडरेशन के प्रधान एवँ राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने की। बैठक में किसानों ने सरकार की नीतियों एवम अधिकारियों की अनदेखी के मामलों को उजागर किया।
आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने के लिए हमारी एक जुटता आवश्यक है। हम अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए बड़े से बड़े आंदोलन करने को तैयार है। इसके लिए आप सबों का साथ चाहिए। इस मुद्दे को लेकर किसान अगले हफ्ते एक पंचायत करने की विचार कर रही है। पंचायत करने के बाद एक कमेटी उपराज्यपाल वीके सक्सेना व मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिलेगी। 

इस कार्यक्रम में सर्व कर्नल कर्ण सिंह सोलंकी, रमेश सोलंकी, वीरेंद्र सिंह, नितिन सोलंकी, सुरेश, जितेंद्र, हरिओम शर्मा, सुखबीर सोलंकी, मनसुख लाल गहलोत, बी एस मलिक, जगदीप सहरावत, धर्म सिंह गहलोत, बलबीर सिंह प्रधान, रमेश खटाना, जगदीश भड़ाना, त्रिलोक वर्मा, सुरेंद्र मटियाला एव बी आर शर्मा उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से ये तय किया गया की 1983-84 में ली गई जमीन के बदले में डीडीए द्वारा अब तक ऑल्टरनेटिव प्लॉट नंही देने के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन दिया जायेगा एवम स्थानीय सांसदों की अगुआई में इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास