उत्तराखंड के 30 शिक्षण संस्थानों में लगाए मुफ्त सेनेटरी पैड वेंडिंग एवं बर्निंग तथा हैंड सैनिटाइजर मशीने

० योगेश भट्ट ० 
देहरादून - उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली- चरैवेति चरैवेति- उत्तराखंड के 30 शिक्षण संस्थानों में लगाए मुफ्त सेनेटरी पैड वेंडिंग एवं बर्निंग तथा हैंड सैनिटाइजर मशीने उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली, के अध्यक्ष बीएन शर्मा (पूर्व पी एफ कमिश्नर भारत सरकार), ने  भेंटवार्ता में बताया कि उनकी संस्था पिछले 22 वर्षों से समाज सेवा में सतत कार्यरत है . उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली, सितंबर 2000 के बाद लगातार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में जुटी हुई है करोना काल में मास्क, दवाई, सेनीटाइजर राशन,भोजन,ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर ,जूते, कंबल, जैकेट आदि आवश्यक वस्तुओं के वितरण सर्वविदित है

इस संस्था ने हाल ही में पौड़ी गढ़वाल में 17, अल्मोड़ा के 3 तथा हरिद्वार के 10 शिक्षण संस्थानों (डिग्री एवं इंटर कॉलेजों तथा कन्या विद्यालयों ) में ऑटोमेटिक हैंड सेनीटाइजर मशीन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, सेनेटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन ( या वार्निंग मशीन) के एक़ - एक़ सेट निशुल्क स्थापित किए. इसके अलावा प्रत्येक शिक्षण संस्थान में मुफ्त में 1000 सेनेटरी नैपकिन दिए. इन सेनेटरी नैपकिन को उपयोग में लाने के बाद उत्पन्न राख को एकत्रित करने के लिए एक पिट (Pit) निर्माण करने के लिये राशि भी वितरित की .इन सभी मशीनों , व्यवस्थाओं एवं सामग्री का प्रयोजन इंडियन रेलवे फाइनेंस कारपोरेशन दिल्ली द्वारा किया गया

उपरोक्त सामग्री को वाहनों के द्वारा एक जगह से दूसरी जगह लाने - ले जाने तथा सामग्री को चढ़ाने और उतारने मैं कुछ मशीनों को क्षति पहुंची. आई टीआई लिमिटेड, मनकापुर (भारत सरकार का उपक्रम) से खरीदी गई इन मशीनों को उनके इंजीनियरों द्वारा ठीक किया जा रहा है. मशीनों को सुचारू करने के कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष शर्मा ने भी कई स्कूलों में इंजीनियर का साथ दिया, जिसमें राजकीय डिग्री कॉलेज पटोतिया डांडा ( नैनीडांडा) के प्रधानाचार्य डॉक्टर उनियाल के साथ ठीक की गई ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजिंग मशीन का परीक्षण भी किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड