कल्याण ज्वैलर्स ने जयपुर में लॉन्च किया नया शोरूम, ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने किया उद्घाटन

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर : भारत के प्रमुख आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वैलर्स ने जयपुर वैशाली नगर में राजस्थान में अपना नया शोरूम लॉन्च किया। शोरूम का उद्घाटन अभिनेत्री और कल्याण ज्वैलर्स की नवीनतम ब्रांड एंबेसडर सुश्री रश्मिका मंदाना ने किया। राजस्थान में यह कंपनी का पांचवां आउटलेट है। इस अवसर पर, कल्याण ज्वैलर्स की ब्रांड एंबेसडर रश्मिका मंदाना ने कहा, ‘‘मैं कल्याण ज्वैलर्स परिवार का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं, और आज यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है, जिसमें मैंने ब्रांड की ओर से भाग लिया है। यह शानदार शोरूम, और यहां के सभी खूबसूरत आभूषण- कुल मिलाकर मेरे लिए यह एक जबरदस्त अनुभव रहा है। और मुझे विश्वास है कि मेरी तरह इस ब्रांड के निष्ठावान ग्राहक कल्याण ज्वैलर्स के रोमांचक ऑफर्स का स्वागत करेंगे।’’

नए शोरूम के बारे में जानकारी देते हुए हुए, कल्याण ज्वैलर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याण रमन ने कहा, ‘‘एक कंपनी के रूप में, हमने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और अपने ग्राहकों को खरीदारी का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए एक शानदार और बेहतर ईकोसिस्टम बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। हमें राजस्थान में अपने पाँचवें शोरूम का शुभारंभ करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। इस अवसर पर हम अपनी नई ब्रांड एंबेसडर सुश्री रश्मिका मंदाना का भी स्वागत करना चाहेंगे। हम आने वाले समय में भी कंपनी के विश्वास और पारदर्शिता के मूल मूल्यों पर कायम रहते हुए अपने ग्राहकों को खरीदारी का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने की दिशा में काम करना जारी रखने का वादा करते हैं।’’

इस शोरूम में कल्याण ज्वैलर्स के ज्वैलरी कलेक्शन के डिजाइनों की व्यापक रेंज पेश की जाएगी। आभूषणों की यह रेंज विश्व स्तरीय माहौल में प्रस्तुत की जाएगी। इसके अतिरिक्त इस शोरूम में ‘कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट’ लागू होगी, जो बाजार में सबसे कम है और कंपनी के सभी शोरूमों में मानकीकृत है। इस तरह ग्राहकों के लिए एक निर्बाध और सेवा-समर्थित खरीदारी अनुभव सुनिश्चित किया जाता है। शोरूम की लॉन्चिंग के अवसर पर एक यूनिक प्रमोशन के तहत कल्याण ज्वैलर्स पर कम से कम 1 लाख रुपए की खरीदारी करने पर ग्राहकों को आधे खरीद मूल्य पर कोई भी मेकिंग चार्ज नहीं देना होगा। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए ही वैध हैं।

कल्याण ज्वैलर्स में रिटेल किए गए सभी आभूषण बीआईएस हॉलमार्क वाले हैं, और इन्हें शुद्धता संबंधी अनेक परीक्षणों से गुजारा जाता है। ग्राहकों को कल्याण ज्वैलर्स का 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जो सोने की शुद्धता, गहनों के जीवन भर मुफ्त रखरखाव, विस्तृत उत्पाद जानकारी और पारदर्शी एक्सचेंज और बाय-बैक नीतियों की गारंटी देता है। 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट अपने निष्ठावान ग्राहकों को सर्वाेत्तम पेशकश करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

शोरूम में कल्याण के लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स जैसे मुहूर्त- वेडिंग ज्वेलरी लाइन, मुद्रा- दस्तकारी वाले प्राचीन आभूषण, निमाह- टेंपल ज्वेलरी, ग्लो-डांसिंग डायमंड्स, जिया- सॉलिटेयर जैसे डायमंड ज्वैलरी, अनोखी- अनकट डायमंड्स, अपूर्वा- विशेष अवसरों के लिए डायमंड्स, अंतरा - शादी के हीरे, हेरा - रोजमर्रा पहनने वाले हीरे, रंग - कीमती पत्थरों के आभूषण, और हाल ही में लॉन्च हुई लीला - रंगीन पत्थर और हीरे के आभूषण जैसी पूरी रेंज का भी स्टॉक होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत