श्वेत अश्व आठ दिशाओं में नव संवत्सर के प्रचार के लिये रवाना

० योगेश भट्ट ० 
जयपुर । नवसंवत्सर 2080 प्रारम्भ का प्रचार करने के लिये चार श्वेत अश्व (घोडे) जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित तारकेश्वर मंदिर से जयपुर के प्रमुख संत महंत, प्रबुद्ध व्यक्तियों एवं विद्वान पंडितों ने विधिवत पूजा अर्चना कर रवाना किया। यह अनूठा कार्यक्रम नवसंवत्सर के प्रति जागरूकता लाने और नव संवत्सर 2080 का प्रचार प्रसार करने के लिये किया गया। जिसमें श्वेत अश्व (घोडे) के दोनों तरफ नव संवत्सर की शुभकामनाएं के बैनर लगे हुए है आगे ढोल बज रहे है। घोडे के उपर छतरी और नाचते गाते हुये कार्यकर्ता साथ चल रहे है।
संस्कृति युवा संस्था एवं नव संवत्सर उत्सव समारोह समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा सपत्नीक नीलम मिश्रा ने विधि विधान से विद्वान पंडितों के साथ वैदिक रीति के साथ अश्वों की पूजा अर्चना करवाई।  उदासीन आश्रम के महंत प्रद्युम्न मुनी महाराज ने पूजा अर्चना की और संत महंतो का स्वागत किया और उपस्थित लोगो को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर बालमुकुंद आचार्य, घाट के बालाजी के महंत सुदर्शनाचार्य महाराज, लाडली जी मंदिर के महंत संजय गोस्वामी ने चारों अश्वों की लगाम पकड़कर ताड़केश्वर मंदिर के चौराहे तक लाये उसके पश्चात पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण दिशा में रवाना किया गया।

यह अष्व जयपुर शहर के प्रमुख मंदिरों में ईषान में खोले के हनुमानजी मंदिर, पूर्व में गलता, आग्नेय में गोनेर मंदिर, दक्षिण में सांगा बाबा, नैऋत्य में स्वामी नारायण मंदिर, पश्चिम में हाथोज हनुमान , वायव्य में कदम्ब डूंगरी व उत्तर में आमेर में काले हनुमान मंदिर के लिये छोडे गये और नव संवत्सर का 10 दिन तक अनूठे तरीके से प्रचार-प्रसार करेगें। नव संवत्सर की जानकारी युवाओं को देने के लिये कार्यक्रर्ता पम्पलेट बांटते हुए चल रहे हैं।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति युवा संस्था के संरक्षक एडवोकेट एच.सी. गणेशिया, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर, मुकेश मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सविता शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश शर्मा, जयपुर युवा संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा, कांग्रेस नेता हरेंद्र पाल सिंह जादौन, वरूण शर्मा, पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा, विक्रम स्वामी, हवामहल के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.पी. शर्मा, राजेश शांडिल्य, दीपक धीर, वरुण शर्मा, सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे और अश्वों के आगे ढोल नगाड़े पर नाचते गाते आगे चल रहे थे और सनातन धर्म की जय हो, नव संवत्सर का स्वागत है के नारे लगा रहे थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड