उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्य नाथ द्वारा राकेश कुमार को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान

० आशा पटेल ० 
मुरादाबाद – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मुरादाबाद में आयोजित तीर्थंकर महाबीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान राकेश कुमार, महानिदेशक-ईपीसीएच और अध्यक्ष आईईएमएल  को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्प के निर्यात को बढ़ावा देने के साथ-साथ इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उनके द्वारा किए गए कार्यों का विशेष रूप से उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के हर जिले में एक्सपोर्ट हब बनाने के महत्व पर जोर दिया और मुरादाबाद में किए गए विकास कार्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी विकास के लिए उन्हे अपनी सेवाएं देने का अनुरोध किया I
इस अवसर पर बोलते हुए, डॉ. राकेश कुमार ने कहा, "मैं अकादमिक दुनिया के इस सम्मान से बहुत अभिभूत हूं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के हाथों से इस प्रतिष्ठित डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मुझे दिया गया यह सम्मान मुझे हस्तशिल्प क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।

ईपीसीएच के अध्यक्ष राज कुमार मल्होत्रा ने कहा कि डॉ. कुमार देश और विदेश दोनों में भारतीय हस्तशिल्प को आगे बढ़ाने में सहायक रहे हैं। उनके नेतृत्व में, ईपीसीएच ने भारत में हस्तशिल्प क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह सुनिश्चित किया कि कारीगरों और शिल्पकारों को वह पहचान और समर्थन मिले जिसके वे हकदार हैं। वह तीन दशकों से भी अधिक समय से हस्तशिल्प क्षेत्र के विकास और संवर्धन की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

विश्व प्रसिद्ध IHGF दिल्ली मेला वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में 19 मार्च तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जा रहा है और जैसे ही मेले में निर्यातकों द्वारा यह समाचार प्राप्त किया गया, वे रोमांचित और प्रसन्न हो गए और उन्होंने अनेक बधाई संदेश भेजे। अवधेश अग्रवाल, महासचिव, मुरादाबाद हस्तशिल्प संघ और इसके सदस्यों ने डॉ. राकेश कुमार को विशेष रूप से बधाई दी। नीरज खन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष, YES, रोहित ढल, अध्यक्ष और पुनीत आर्य, महासचिव YES-मुरादाबाद ने भी इस उपलब्धि पर डॉ. कुमार को बधाई दी।

ईपीसीएच ने डॉ. राकेश कुमार को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई दी और वे उन्हें महानिदेशक के रूप में पाकर गौरवान्वित है। आर.के. वर्मा, कार्यकारी निदेशक-ईपीसीएच ने कहा कि भारत में हस्तशिल्प क्षेत्र में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड