ज्ञानेन्द्र रावत महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित होंगे

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - वरिष्ठ पत्रकार, लेखक,चर्चित पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र रावत 25 मार्च को नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रख्यात कवयित्री एवं छायावाद की प्रमुख रचनाकार महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे।  रावत को यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात अभिनेता, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा, सिने जगत की जानी मानी हस्ती संदीप मारवाह, प्रख्यात वैज्ञानिक, इसरो के पूर्व निदेशक एवं स्काईरूट एयरोस्पेस, हैदराबाद के डायरेक्टर अभय वर्मा एवं श्रीमती सुभद्रा देवी व श्री आलोक राज आदि नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में दिया जायेगा। यह जानकारी गो ग्रीन की संस्थापक अध्यक्ष रागिनी रंजन ने बताया कि रावत को यह सम्मान उनके द्वारा बीते दशकों में पर्यावरण संरक्षण हेतु दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश की विभिन्न क्षेत्रों की सुविख्यात प्रतिभाओं के साथ दिया जा रहा है।

 रावत अभी तक गंगा सेवा सम्मान, गंगा नदी संरक्षण सम्मान, सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति सम्मान, अनुपम मिश्र स्मृति पर्यावरण पुरस्कार, पर्यावरण रत्न सम्मान, पर्यावरण भूषण सम्मान , पर्यावरण विभूषण सम्मान, ग्रीन इंडिया अवार्ड, ई एस डी ए नेशनल ग्रीन अवार्ड, लोकनायक जय प्रकाश नेशनल पर्यावरण अवार्ड, ग्रीन लीडरशिप अवार्ड, अमर शहीद तिलका मांझी पर्यावरण अवार्ड, जल संरक्षण सम्मान, ग्लोबल अचीवमेंट इनवायरमेंट अवार्ड, समाज रत्न जल संरक्षण सम्मान, पर्यावरण में विज्ञान लेखन हेतु महेश चंद्र गुप्ता स्मृति सृजन सम्मान एवं गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति सम्मान आदि अनेकों शैक्षिक, सामाजिक क्षेत्र के सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड