राष्ट्रीय सकल समाज जन परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय नुन्हारिया मेहरा कोर कमेटी की बैठक

० संवाददाता द्वारा ०  
छिन्दवाड़ा - राष्ट्रीय नुन्हारिया सकल समाज जन परिषद के कोर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी उपयंत्री शिक्षा विभाग सालिकराम कोलारे के निवास स्थान मैगजीन लाइन परासिया मध्य प्रदेश में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से आगामी अप्रैल और मई माह में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गुजरात राज्य की कार्यकारिणी गठन पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर निर्णय लिया गया l  14 अप्रैल बाबा साहब अंबेडकर जयंती परासिया शहर में बड़े धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया l आगामी विधानसभा चुनाव में अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए भाजपा, गोडवाना, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के लिए पैनल तैयार किया गया जो आगामी चुनाव मैदान में दावेदारी करेंगे l 

सभी ब्लाक, जिला और प्रदेश स्तर के नुन्हारिया मेहरा सामाजिक संगठन से आग्रह किया गया की सभी राष्ट्रीय जनपरिषद के साथ मिलकर कार्य करें ताकि समग्र सामाजिक विकास हो सकें l बैठक में मुख्यरूप से राष्ट्रीय जनपरिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद बुनकर, राष्ट्रीय महासचीव बाला सातनकर, उपाध्यक्ष विजय बुनकर, कोषाध्यक्ष दिनेश भावरकर, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश बुनकर, सुमित भावरकर, गणेश खातरकर, सोनू झड़वड़े , विजय बुनकर सम्भावित विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रबल दावेदार विधान सभा क्षेत्र परासिया एवं दुर्गा प्रसाद बुनकर सहसचिव एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष वरिष्ठ सामाजिक सदस्य संतोष झड़वड़े, रामकिशन कोलारे आदि समाजसेवी सदस्य उपस्थित हुए l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास