सचिन पायलट के निशाने पर वसुंधरा,गहलोत : 11 अप्रेल को अनशन की घोषणा

० आशा पटेल ० 
जयपुर / पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भ्रष्टाचार के लगे आरोपों की जांच करने की मांग की है वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लंबे समय से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटाले पर लगे आरोपों की जांच की मांग केंद्र से करते आ रहे हैं!

सचिन पायलट अब आरपार के मूड में हैं उन्हें सबसे बड़ा खतरा भाजपा में यदि किसी से है तो वह वसुंधरा राजे से है वहीं मुख्यमंत्री गहलोत को सबसे बड़ा खतरा गजेंद्र सिंह शेखावत से है! अब सचिन पायलट ज्यादा लंबे इंतजार के मूड में नहीं हैं!जहां उन्हें आम आदमी पार्टी का भरपूर सहयोग मिल रहा है वहीं आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल भी उनसे हाथ मिलाने को तैयार नजर आ रहे हैं! पायलट ने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोला तथा राजे के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार की जांच नहीं होने पर 11 अप्रेल को अनशन की घोषणा भी की !

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा वसुंधरा राजे का गठबंधन जगजाहिर है, सचिन पायलट भी अब गजेंद्र सिंह शेखावत से हाथ मिला भाजपा में अपनी पैठ बनाने लगे हैं ताकि कांग्रेस में तवज्जो नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी या दूसरी पार्टी बनाकर अपना वजूद खड़ा किया जाए और समय आने पर भाजपा से गठबंधन कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचा जाए क्योंकि कांग्रेस का आलाकमान उनके साथ है लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत के रहते कांग्रेस में उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है! भाजपा आलाकमान भी वसुंधरा राजे की नकेल कसने के लिए सचिन पायलट से हाथ मिलाने के लिए तैयार नजर आ रही है!

आगे क्या होगा यह भविष्य के गर्भ में है लेकिन यह तय है कि सचिन पायलट अब चुप बैठने वाले नहीं हैं चाहे कांग्रेस में रहें या खुद की पार्टी बनाकर किसी से भी गठबंधन करने को वे तैयार नजर आ रहे हैं!
क्योंकि गहलोत के आगे कांग्रेस आलाकमान और वसुंधरा के आगे भाजपा आलाकमान दोनों बेबस नजर आ रहे हैं!ये दोनो शीर्ष नेतृत्व के वजूद को खुली चुनौती दे रहे हैं!इसलिए भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व भी इनका तोड़ ढूंढने में लगे हुए हैं ताकि आगामी चुनाव में आलाकमान अपना वजूद साबित कर सके!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड