नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर : दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कल्चरल सेंटर्स में से एक

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई,: मुकेश अंबानी ने कहा कि – मुंबई के साथ देश के लिए भी यह कला का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। यहा बड़े शो हो सकेंगे। मुझे उम्मीद है कि भारतीय अपनी पूरी कलात्मकता के साथ ओरिजनल शो को प्रोड्यूस कर सकेंगे। देश विदेश के कलाकारों, धर्म गुरुओं, स्पोर्ट्स और बिजनेस जगत से जुड़ी हस्तियों के साथ देश की जानी मानी हस्तियों की मौजूदगी में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का आगाज़ हो गया। मेजबान बनी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनकी पुत्री ईशा अंबानी। 
नीता अंबानी ने कहा – “कल्चरल सेंटर को मिल रहे सपोर्ट से मैं अभिभूत हूं। यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कल्चरल सेंटर्स में से एक है। यहां सभी कलाओं और कलाकारों का स्वागत है। यहां छोटे शहरों और दूर दराज के युवाओं को भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है की दुनिया के बेहतरीन शो यहां आएंगे।“ कल्चरल सेंटर ने मेहमानों की आवभगत में पलक पावंड़े बिछा दिए। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ हाजिर थे। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, लॉन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और एथलीट दीपा मलिक ने भी सेंटर पहुंच कर कलाकारों का होंसला बढ़ाया।
सुपर स्टार रजनीकांत, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंक चोपड़ा, वरूण धवन, सोनम कपूर, अनुपम खेर, जावेद अख़्तर, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी, शाहिद कपूर, विद्या बालन, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, श्रद्धा कपूर, श्रेया घोषाल, राजू हिरानी, तुषार कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों से पूरी शाम सज़ गई। कैलाश खेर और मामे खान भी अपनी सुरीली आवाज़ के साथ मौजूद थे। 
एमा चेम्बर्लेन, जीजी हदीद जैसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मॉडल्स ने समा बांध दिया। देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, स्मृति ईरानी जैसे राजनेता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सद्गुरु जग्गी वासुदेव, स्वामी नारायण संप्रदाय के राधानाथ स्वामी, रमेश भाई ओझा, स्वामी गौर गोपल दास जैसे अध्यात्मिक गुरुओं की आलौकिक उपस्थिती भी दर्शकों को खूब भाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत