हिंदी वेब सीरीज "माई चांस" की शूटिंग मुंबई में शुरू

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मुंबई -हिंदी वेब सीरीज "माई चांस" की शूटिंग इन दिनों मुंबई के सुंदर वादियों में बहुचर्चित कलाकारों के द्वारा की जा रही है यह फिल्म के मैक्स डिजिटल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाएगी  मौजूदा समय में  फिल्म सामाजिक कुरीतियों और सोशल मीडिया पर चरित्र हनन पर कैसे रोक लगे इस फिल्म में दिखाई गई है । माई चांस वेब सीरीज जागेश्वरी फिल्म के बैनर तले बन रही है इस सीरीज में मशहूर टीवी एक्टर कृप सुरी काम कर काफी खुश है , कृप सूरी कई हिंदी सीरियल में काम कर चुके है । वेब सीरीज के निर्माता सचिन गोस्वामी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे जो कि इंस्पेक्टर का रोल अदा कर रहे हैं। 
इस वेब सीरीज में कलाकारों द्वारा कुरीतियों पर अंकुश कैसे लगे, लोग कैसे महफूज हो इससे निजात कैसे मिले जैसी इनकी अहम भूमिका नज़र आएगी । नारी शक्ति का आदर करना चाहिए । सकारात्मक सोच कैसे विकसित हो इस पर आधारित है । निर्देशक माधव सक्सेना द्वारा "माई चांस"के डायरेक्शन में वेब सीरीज का निर्माण शुरू किया गया है । पूर्व सांसद लोकसभा संजय दीना पाटिल की बेटी राजोल पाटिल इस वेब सीरीज के सेट पर मुहूर्त के साथ शूटिंग में शामिल हुईं । अतिथि के तौर पर इनका भव्य स्वागत किया गया ।

इस सीरीज में एक्टर कृप सूरी , मनोज राठी ,संदीप चटर्जी ,सचिन गोस्वामी, असीमा भट्ट ,एनएसडी ग्रेजुएट विराज ठाकुर ,संजीव श्रीवास्तव ,मिलन सिंह राजपूत , बिमल कुमार आईना , माधव सक्सेना उर्फ (मैक जी) मैनेजर राज मल्होत्रा, लाइन प्रोड्यूसर शंभू सिंह, डीओपी करण इंदौरिया है । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार