दाउदनगर गौरव सम्मान से दस विभूतियां सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
औरंगाबाद। प्रदेश के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा है कि बिहार में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए छोटे-छोटे उद्योग स्थापित किए जाएंगे और टेक्सटाइल, खादी एवं लेदर उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। दैनिक नवबिहार टाइम्स द्बारा दाउदनगर अनुमंडल के स्थापना दिवस पर आयोजित 'दाउदनगर अनुमंडल के विकास की संभावनाएं’ विषय पर आयोजित सेमिनार का उदघाटन करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से राज्य में गांव-पंचायत स्तर पर औद्योगिक क्रांति की शुरुआत हो चुकी है और इससे लोगों को रोजगार मिलने एवं आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत बेरोजगार युवक-युवतियों को उद्योग व्यवसाय के लिए 1० लाख रुपए दिए जा रहे हैं जिसमें 5 लाख की सब्सिडी है यानी उसे लौटाना नहीं है और 5 लाख बिना ब्याज का ऋण है। श्री महासेठ ने कहा कि बिहार को औद्योगिक रूप से विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ऐसी योजना है जिससे बेरोजगारों का न केवल राज्य से पलायन रुकेगा बल्कि इससे राज्य में आर्थिक समृद्धि भी आएगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को उद्योग-व्यवसाय से जुड़ने की जरूरत है और ऐसी महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाना चाहिए। 

उद्योग मंत्री ने कहा कि दाउदनगर अनुमंडल के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं और इसके लिए सरकार, जनप्रतिनिधि, मीडिया, प्रशासन तथा नागरिकों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दाउदनगर का इतना अच्छा कम्युनिकेशन है कि यदि यहां या आसपास 2०० एकड़ जमीन उपलब्ध हो जाए तो यहां एयरपोर्ट का भी निर्माण कराया जा सकता है। महासेठ ने कहा कि दाउदनगर के विकास को लेकर वे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे और यहां किसी उद्योगपति से निवेश कराकर उद्योग लगाने की कोशिश भी करेंगे। इस अवसर पर सांसद महाबली सिह ने कहा कि वे निस्वार्थ भाव से अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करते रहते हैं। 

उन्होंने कहा कि दाउदनगर अनुमंडल के ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के सवाल को लोकसभा में पुरजोर ढंग से उठाएंगे तथा केंद्रीय संस्कृति मंत्री से अनुरोध करेंगे। नवबिहार टाइम्स के संपादक कमल किशोर ने दाउदनगर के गठन की चर्चा के अलावा विकास की संभावनाएं और इससे संबंधित रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप दाउदनगर में महिला डिग्री महाविद्यालय की स्थापना पर जोर दिया। हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के संरक्षक डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि हम सब मिलकर दाउदनगर अनुमंडल को आगे बढ़ाएंगे और इसके लिए मुझे जो भी प्रयास करना होगा, करूंगा।

 सेमिनार को जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पाण्डेय, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अश्विनी तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रेमेन्द्र मिश्र ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जेपी सेनानी अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। स्वागत गीत भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्या निकेतन स्कूल्स के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता, समाजसेवा के लिए डॉ प्रकाश चंद्र, आईएएस मेघा भारद्बाज, प्रभात खबर के स्थानीय संपादक रजनीश उपाध्याय, उद्यमी कुंदन कुमार माथुर,

 जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी, कंप्यूटर साक्षरता क्षेत्र में रोशन कुमार सिन्हा, शिक्षाविद डॉक्टर शंभू शरण सिह तथा डॉ अजय कुमार वर्मा को दाउदनगर गौरव सम्मान 2०23 प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्या निकेतन के सीइओ आनंद प्रकाश, सोनवर्षा वाणी कं संपादक श्रीराम अम्बष्ट, बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार, कई जिला पार्षद, मुखिया, बुद्धिजीवी, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत