राजस्थान प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों का ओरियंटेशन 3 मई को आयोजित होगा

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत कार्य किए जाने हेतु राजस्थान प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों का ओरियंटेशन कार्यक्रम को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर पर आयोजित होगा । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,

 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्गों के नए एवं पुराने नेतृत्व कर्ताओं की पहचान किए जाने के साथ ही विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में विभिन्न स्तरों पर एलडीएम को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे, जिस हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार 3 मई प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर सभी वर्तमान एवं निवर्तमान जिलाध्यक्षगण के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों सहित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, एआईसीसी के राष्ट्रीय समन्वयक (एससी, एसटी, 

ओबीसी माइनॉरिटी विभाग ) के राजू, एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमेन राजेश लिलोठिया तथा आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे, एआईसीसी सचिव व सह प्रभारी राजस्थान श्रीमती अमृता धवन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ अपना उद्बोधन देंगे तथा मिशन के तहत किए जाने वाले कार्यों एवं मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। ( स्वर्णिम राजस्थान प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों का ओरियंटेशन 3 मई को आयोजित होगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड